
PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2022 को PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 10वीं किस्त उत्तर प्रदेश और देश के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी। जिसमें हर चौथे महीने किसानों को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उत्तर प्रदेश समेत देश भर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ लेते हैं। जिसकी 10वीं किस्त 1 जनवरी को ट्रांसफर की गयी थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस योजना की 11वीं किस्त को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस वर्ष के अप्रैल महीने में PM Kisan Yojna की 11वीं किस्त किसानों के खाते में आ सकती है।
ऐसे दर्ज करें अपनी डिटेल
इन्हें नहीं मिलता लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ संस्थागत किसानों को नहीं मिलता है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को भी इस योजना का फायदा नहीं मिलता है। इसके अलावा, केंद्र सरकार के पूर्व या वर्तमान मंत्रियों, राज्य सरकारों के पूर्व या वर्तमान मंत्रियों को, लोकसभा या राज्यसभा या राज्य विधानसभा या विधान परिषद के सदस्यों को, नगर निगमों या जिला पंचायतों के पूर्व या वर्तमान मेयरों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता।