LPG Cylinder Subsidy Latest Update: केन्द्र सरकार फिर से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बहाल करने पर विचार कर ही है। वित्त मंत्रालय को इस संबंध में एक प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। अगर वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे देता है तो प्रति सिलेंडर 303 रुपये की सब्सिडी मिलने लगेगी। जिसके बाद सिलेंडर के मात्र 587 रुपये ही चुकाने होंगे। इसके लिए आपके एलपीजी कनेक्शन का आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना जरूरी है। अगर अभी तक आपने अपने एलपीजी को आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो जल्दी करवा लीजिए। अपने डीलर से संपर्क करके आधार से एलपीजी को लिंक करवाएं और सब्सिडी का लाभ लेना शुरू कर दें। सब्सिडी के बारे में आपको समय-समय पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी मिलती रहेगी।