लखनऊ

पीएम मोदी ने कहा, ‘गाय कुछ के लिए गुनाह, हमारे लिए माता’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा पूर्वांचल के किसानों और कृषि को समर्पित रहा है। गुरुवार को उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 21 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 8:13 AM IST
PM Modi Said Cow Might be Crime for Some but it is Sacred for US
PM Modi Said Cow Might be Crime for Some but it is Sacred for US

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा पूर्वांचल के किसानों और कृषि को समर्पित रहा है। गुरुवार को उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 21 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कृषि और किसानों को याद करते हुए फसल और पशुपालकों पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। पीएम का भाषण गोवंश पर केंद्रित रहा। पीएम ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण को याद किया। इस दौरान पीएम ने कहा-हमारे यहां गाय और गोधन की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है।

आठ करोड़ की आय पशुधन से

गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है लेकिन यह हमारे लिए माता के रूप में पूजनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग भूल जाते हैं कि देश के आठ करोड़ लोगों की आजीविका पशुधन से ही चलती है। देश भर में 8 लाख करोड़ रु का आय का साधन दूध है। पशुपालकों की यह आय गेहूं और चावल के उत्पादन से भी ज्यादा है।

देशभर में लगेंगे बायोडीजल प्लांट

पीएम मोदी ने कहा कि देश भर में अब बायो डीजल प्लांट लगाने की योजना पर काम हो रहा है। इसके बाद किसान अब दूध के साथ गोबर से भी कमाई कर पाएंगे। बायोगैस प्लांट से खाद बनेगी और काफी कम कीमत में किसानों को मिलेगी। किसान दिवस पर उन्होंने किसानों से आग्रह है कि वह प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़े।

Published on: