2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी का काशी दौरा: 21 हज़ार करोड़ की योजना का शिलान्यास, 50 % से ज्यादा कृषि को समर्पित

पीएम मोदी ने काशी में 21 हज़ार करोड़ की योजनाओं का ऐलान आज किया। बनारस में एक दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी का इस बार काशी दौरा 50 % कृषि को समर्पित दिखाई दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से किसानों और पशुपालको पर बात करना शुरू किया है। उससे एक नया बदलाब आने की उम्मीदें जागी हैं। अभी तक Dairy Plant में ज़्यादातर राजस्थान, हरियाणा का बड़ा एकाधिकारी इसके व्यापार में रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 23 Dec 2021, 4:34 PM IST

Symbolic PIcs of PM Modi

Symbolic PIcs of PM Modi

लखनऊ. पीएम मोदी ने काशी में 21 हज़ार करोड़ की योजनाओं का ऐलान आज किया। बनारस में एक दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी का इस बार काशी दौरा 50 % कृषि को समर्पित दिखाई दिया है। जिसमें उन्होने कृषि क्षेत्र से जुड़े फसल और पशुपालकों पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। उन्होने अपने काशी की कुल 21 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं में से 50 प्रतिशत कृषि क्षेत्र को दिया। वहीं यूपी में किसानों के लिए दोहरा लाभ देने वाले गौधन और अन्य पशुपालन क्षेत्रों पर फोकस रहा।

पीएम मोदी ने पशुपालन पर फोकस करने
पीएम ने कहा- हमारे यहां गाय और गोधन की बात करने को कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है। हमारे लिए गाय हमारी माता के रूप में पूजनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ लोगों की आजीविका इसी पशुधन से चलती है।

देश भर में 8 लाख करोड़ रु का इनकम सिर्फ दूध से होती है
पीएम मोदी ने कहा कि हर साल आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का दूध-उत्पादन होता है। पशुपालकों की ये इनकम गेहूं और चावल के उत्पादन से भी ज्यादा है। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की जयंती है। उनकी स्मृति में देश किसान दिवस मना रहा है।

बायोडीजल प्लांट से खाद बनेगी बढ़ेगी इनकम
पीएम मोदी ने कहा कि देश भर में अब बायो डीजल प्लांट लगाने की योजना पर काम हो रहा है। जिससे किसान न केवल दूध से बल्कि गोबर से भी कमाई कर पाएंगे। दूध से भी ज्यादा पैसा गोबर से भी इनकम हो सकेगी। बायो गैस प्लांट से खाद बनेगी और काफी कम कीमत में किसानों को मिलेगी। देश में समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता जा रहा है। केमिकल का इस्तेमाल बढ़ रहा है। जिससे धरती उगने वाली अच्छी क्वालिटी की फसल पर भी असर होगा। इसीलिए हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना ही होगा। आज किसान दिवस पर किसानों से आग्रह है कि वह प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ें।

बनारस से होगा पूर्वाञ्चल को लाभ
बनारस डेयरी प्लांट जब तैयार हो जाएगा, तो पूरा बनारस और उसके आसपास के जिलों के लाखों किसानों को फायदा होगा। यहां आइसक्रीम और मिठाइयां भी बनेंगी। यानी, बनारस की लस्सी और छेने की एक से बढ़कर एक मिठाइयां और लौंगलता इन सबका स्वाद और बढ़ जाएगा। वैसे अब तो मलाई का मौसम भी आ ही गया है।

फूड पार्क के साथ डेयरी को मिला 475 करोड़
पीएम मोदी ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के साथ साथ काशी में डेयरी स्पेशल आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होने यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ज़रिए बनाए जा रहे फूड पार्क जो कि कारखियां में तैयार हो रहा उसे किसानों के लिए मील का पत्थर बताया। वहीं इस बार उन्होने फूड पार्क के साथ साथ वाराणसी में 'बनास डेयरी संकुल' की आधारशिला भी रखी। जिसे 30 एकड़ में बनाया जा रहा है। डेयरी का निर्माण लगभग 475 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।

1 लाख 70 हज़ार से ज्यादा किसानों को मिलेगा डायरेक्ट लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि हर रोज़ इस डेयरी से 5 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की सुविधा होगी। इस डेयरी से हर रोज़ 1 लाख 70 हज़ार से ज्यादा पशुपालकों के जुडने की बात कही। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ संयंत्र, रामनगर, वाराणसी के लिए बायोगैस आधारित विद्युत उत्पादन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। इस बायो गैस से भी सीधे किसानों को ही लाभ होना बताया है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की मदद से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा विकसित दुग्ध उत्पादों की अनुरूपता आकलन योजना को समर्पित एक पोर्टल और लोगो लॉन्च किया।

आंकड़ों की बात करें तो यूपी टॉप पर 2019 के अनुसार

एक आंकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश में 16.3% से 30.52 एमएमटी उत्पादन रहा है।

दूसरे स्थान पर राजस्थान 12.6% से 23.69 एमएमटी उत्पादन के साथ बना हुआ है।

तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश 8.5% से 15.91 एमएमटी है।

चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश (8%, 15.04 एमएमटी) साथ में गुजरात (7.7%, 14.49 एमएमटी) पर बनें हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश