लखनऊ

जनसंख्या नियंत्रण कानून : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राष्ट्रहित में संघ की नीति

जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Policy) मामले में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Pasad Maurya) ने कहाकि, आरएसएस की तरफ से जो भी बात अधिकृत तौर पर कही जाती है वो राष्ट्रहित व देशहित में होती है।  
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2022, 5:33 PM IST
जनसंख्या नियंत्रण कानून : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राष्ट्रहित में संघ की नीति
जनसंख्या नियंत्रण कानून : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राष्ट्रहित में संघ की नीति

जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा एक गरम गरम मुद्दा है। एक बार फिर सुर्खिंयों में आ रहा है। संघ के नम्बर-2 सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की बात दोहराई है। इस मामले में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि, आरएसएस की तरफ से जो भी बात अधिकृत तौर पर कही जाती है वो राष्ट्रहित व देशहित में होती है। इस मुद्दे को देश का समर्थन मिलेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार आगे बढ़े यही राष्ट्र के हित में है। आने वाला समय चुनौतियों से भरा है। उसमें जनसंख्या नियंत्रण का जो विषय उठाया गया है उसका निश्चिततौर से हम समर्थन करते हैं। सरकार की जब बैठक होगी तब इस पर कोई बात होगी।

जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करने वाले बहुत कम

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहाकि, जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करने वालों की संख्या बहुत कम है, उसमें भी अच्छे लोग समर्थन करते हैं। गिनती की लोगों ने मदरसों के सर्वे का विरोध किया जो केवल गलत रास्ते दिखाने में लगे रहते हैं। उन्होंने ही विरोध किया जो उल्टे सीधे बयान देते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।

सिर्फ अवैध मदरसे ही बंद होंगे

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहाकि, अवैध मदरसे ही नहीं अगर प्राथमिक विद्यालय भी चलते हैं तो उस पर कार्रवाई होती है। भी मदरसों को बंद करने की बात नहीं है सिर्फ अवैध मदरसे हैं उन्हें बंद करने की बात है।

मुसलमानों को भड़कते हैं भाजपा

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहाकि, भाजपा आज मुख्यधारा में है। और लगातार लोग जुड़ रहे हैं। इससे विपक्ष में खलबली मचती है। और मुसलमानों को भड़काने के लिए इस तरह के बयान देंगे कि, मुसलमानों भाजपा के पास मत जाना भाजपा खा जाएगी।

Published on: