31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जिसने सुना चौंक गया

यूपी में सियासत गर्म हो गई है। भाजपा-सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि, समाजवादी पार्टी के 111 में से लगभग 100 विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Sep 2022, 4:41 PM IST

अखिलेश यादव के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जिसने सुना डर गया

अखिलेश यादव के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जिसने सुना डर गया

यूपी में सियासत गर्म हो गई है। भाजपा-सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि, समाजवादी पार्टी के 111 में से लगभग 100 विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने यह कड़ा जवाब उस अखिलेश यादव के उस प्रस्ताव पर दिया, जिसमें सपा सुप्रीमो ने कहा था कि, अगर केशव प्रसाद मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।

अखिलेश की टिप्पणियों पर डिप्टी सीएम का कड़ा जवाब

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि, सपा प्रमुख अपने विधायकों को साथ नहीं रख पा रहे है। ऐसे में वह इस तरह की पेशकश कैसे कर सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को आइना दिखाते हुए कहाकि, विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे मछली पानी से बाहर आने पर तड़पती है। समाजवादी पार्टी अब समस्ती पार्टी है जो अपने अंत के करीब है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार के पास प्रचंड बहुमत है और उसे किसी अन्य दल को तोड़ने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें -बड़े निवेशकों को लुभा रहे हैं यूपी के छोटे शहर, बढ़ रहा औद्योगिक निवेश

केशव मौर्य मजबूती से भाजपा संग - भूपेंद्र सिंह चौधरी

अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहाकि, वे अपनी पार्टी के सांसदों के बारे में चिंता करें। अखिलेश यादव, केशव मौर्य के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। वह मजबूती से हमारे साथ हैं और उनकी चिंता करने के बजाय अखिलेश को अपने गठबंधन सहयोगियों, अपने परिवार, अपनी पार्टी और अपनी पार्टी के विधायकों के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए। जिनमें से कई हमारे संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें -मायावती का योगी सरकार पर हमला बोलीं, किसानों की उपेक्षा करना बंद करें सरकार

ओबीसी समुदाय से हैं मौर्य

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भगवा पताका फहराने के बाद भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य की जगह योगी आदित्यनाथ को सूबे का मुख्यमंत्री बनाया। उस वक्त भाजपा पर तंज कसते हुए सपा और अन्य विपक्षी दलों ने तब कहा था कि, मौर्य ओबीसी समुदाय से हैं इसलिए उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने आगे कहा कि, अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं तो सपा उन्हें खुद मुख्यमंत्री बनाएगी।