30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज, आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो, जानें केशव ने क्या कहा

सपा सुपीमो जहां केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा सरकार में उनका कद कम होने को लेकर व्यंग्य कर रहे है तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी ऐलान कर रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Sep 2022, 11:49 AM IST

अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज, आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो, जानें केशव ने क्या कहा

अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर तंज, आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो, जानें केशव ने क्या कहा

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच ट्विटर पर चल रहे वाक युद्ध से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दिग्गज राजनीति के पंड़ित और वरिष्ठ नेता नई कहानियां गढ़ रहे हैं। सपा सुपीमो जहां केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा सरकार में उनका कद कम होने को लेकर व्यंग्य कर रहे है तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी ऐलान कर रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी - अखिलेश यादव

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूसरी बार यूपी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फोटो के साथ एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि, आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो, आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी। आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुंचा टेंडर न हो पाया, क्या ये सब राज छिपा रहे हो, आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो। अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य की जिस तस्वीर को ट्वीट किया है उसमें वो काफी मुस्कुरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -मायावती का भाजपा पर निशाना, तुष्टीकरण के नाम पार्टी कर रही संकीर्ण राजनीति

सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में नहीं खुलेगा खाता - केशव प्रसाद मौर्य

तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सपा सुप्रीमो को जवाब देने में पीछे नहीं रहे तत्काल उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव पर तगड़ा कमेंट कस दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट पर लिखा कि, सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा, यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज!

यह भी पढ़ें -अखिलेश यादव के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जिसने सुना चौंक गया

अखिलेश की पेशकश पर केशव का कटाक्ष

इससे पहले अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को एक पेशकश की थी, जिसमें, सौ विधायकों के साथ सपा में शामिल होने का न्योता दिया गया था। अखिलेश यादव की इस पेशकश पर केशव प्रसाद मौर्य ने कटाक्ष किया था कि, जिस तरह पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं। समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है और उनके सौ विधायक खुद ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं।