लखनऊ

प्रतीक यादव का निधन: आयरन कोर फिट जिम किया गया बंद, शहर के अच्छे सेंटर में होती थी गिनती

Prateek Yadav Lucknow Bandh: लखनऊ में प्रतीक यादव के जिम आयरन कोर फिटनेस को बंद कर दिया गया है। सुबह के समय खोला गया था।‌ लेकिन बाद में सन्नाटा पसर किया।

2 min read
May 13, 2026
फोटो सोर्स- X Dr. Tabassum Parveen

Prateek Yadav Iron Kar Fit Gym was shut down: लखनऊ में प्रतीक यादव की मौत के बाद उस जिम को बंद कर दिया गया। जहां वह बड़े ही शौक से जाकर वर्कआउट करते थे। मैनेजमेंट ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। सुबह के समय जिम को खोला गया था। लेकिन प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही वर्कआउट करने के लिए आने वालों की संख्या में काफी कमी आ गई और मौके पर सन्नाटा पसर गया, जिसे मैनेजमेंट ने अब बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। दरअसल आयरन कोर फिट (Iron Core Fit Gym) के नाम से प्रतीक यादव जिम चलाते थे। यही नहीं, वह वर्कआउट करने के लिए भी जाते थे।

ये भी पढ़ें

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों पर दिए बयान पर माफी मांगी, बोले- बीजेपी आईटी सेल का खेल

शहर के प्रीमियम फिटनेस सेंटर में गिनती होती थी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित आयरन कोर फिट जिम (Iron Core Fit Gym) की गिनती शहर के प्रीमियम फिटनेस केंद्रों में होती है। यहां पर आधुनिक मशीनें और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनिंग, बॉडीबिल्डिंग और वेट ट्रेनिंग के विषय में बताया जाता था, जो युवाओं में आकर्षण का केंद्र था।

प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी जागरूक

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते थे। रोज एक से डेढ़ घंटे तक केंद्र में वर्कआउट करते थे। जिम कर्मचारियों के अनुसार पिछले एक-डेढ़ महीने से जिम में आना कम हो गया था। आज सुबह भी जिम खोला गया, लेकिन प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही सन्नाटा पसर गया। अब मैनेजमेंट ने नोटिस चस्पा करके अगले आदेश तक जिम की सेवाएं बंद करने की जानकारी दी है.

जिम के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड से अच्छा व्यवहार

आयरन कोर फिट जिम (Iron Core Fit Gym)  में काम करने वाले कर्मचारी भी प्रतीक यादव की मौत से दुखी है। उनका कहना है कि प्रतीक यादव उन लोगों का हाल-चाल पूछा करते थे। जिम में काम करने वाले कर्मचारियों के अतिरिक्त वर्कआउट करने वाले लोगों से भी अच्छा व्यवहार करते थे। खुद भी रोजाना एक से डेढ़ घंटे तक वर्कआउट करते थे।‌ बीमारी की शिकायत कभी नहीं मिली। उनकी मौत की खबर मिलते ही जिम कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड गमगीन हो गए।

ये भी पढ़ें

प्रतीक यादव के निधन के बाद पैतृक घर के बाहर सन्नाटा, परिवार के लोग लखनऊ के लिए रवाना
Also Read
View All