
अमेठी/ लखनऊ. राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी दौरे ने इस बार कई संकेत दिए हैं। राहुल को अहसास हो गया है कि कांग्रेस अपने गढ़ में लगातार घिरत जा रही है। यही कारण है कि मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से नई रणनीति तैयार करने का संदेश दे दिया है। बीजेपी के सोशल मीडिया योद्दओं को जवाब देने के लिए राहुल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में सोशल मीडिया भारी भरकम टीम बनाने में जुट गए हैं। 'वन बूथ-वन यूथ' फॉर्मूले पर लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कम से कम एक सदस्य को सोशल टीम में रखने का लक्ष्य दिया गया है।
तैयार होगी सोशल मीडिया टीम
बता दें कि क्षेत्र में स्मृति ईरानी की सक्रियता बढ़ने से कांग्रेसियों में हलचल थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से रणनीति तैयार की। अपने गौरीजंग में पार्टी कार्यालय में उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रिय 150 सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान राहुल ने सोशल मीडिया टीम को संबोधित किया। अब अमेठी में सोशल मीडिया के टीम से जुड़ने वालों सदस्यों को जवाहरलाल नेहरु लीडरशिप इंस्टीस्ट्यूट के जरिए कांग्रेस एक विशेष प्रशिक्षण दिलवाएगी, ताकि उन्हें पूरी तरह से प्रोफेशनल बनाया जा सकेगा। अमेठी-रायबरेली के 200 सक्रिय सदस्यों को पहले ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
तैयार किया गया डाटा
अमेठी-रायबरेली में ऐसा डाटा तैयार किया जा रहा है जिसमें उन युवाओं का नाम है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अमेठी संसदीय के हर बूथ का एक अपना वाट्सऐप ग्रुप बनाने की भी प्लानिंग है। इसके अलावा एक संसदीय क्षेत्र का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया है. इन दोनों ग्रुप में हम लोग कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के पक्ष में लिखते हैं. इसके अलावा मोदी सरकार के खिलाफ खबरें और उनके झूठ को शेयर करते हैं. इसी तरह से फेसबुक और ट्वीटर पर भी लोग जुड़ रहे हैं।
क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात
राहुल ने अपने सांसदीय क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से भी मुलाकात की। क्रिकेटर पंकज सिंह अपने ग्राम प्रधान भाई ललित सिंह के साथ राहुल गांधी से मिले। पंकज अमेठी के बहेटा गांव के रहने वाले हैं। राहुल गांधी ने गीतकार मनोज मुंतशिर के परिजनों से भी मुलाकात की। सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व मंत्री रहे स्व़ राम लखन पासी की बेटी संगीता आनंद की राहुल गांधी से मुलाकात की रही।रामलखन पासी का कार्यक्षेत्र जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र रहा है। इलाके में इस परिवार की गहरी पैठ मानी जाती है। इस समय इस सीट का प्रतिनिधित्व आवास विभाग के राज्यमंत्री सुरेश पासी कर रहे हैं।
किसानों का कारीबी बनने की कोशिश
करीब तीन माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस दौरे का विशेष फोकस किसान रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाए गए खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि कृषि लागत की तुलना में बढ़ाया गया समर्थन मूल्य काफी कम है। उन्होंने अमेठी के फूड पार्क को छीनकर स्वामी रामदेव को दिए जाने पर सरकार को आड़े हाथ लिया और सरकार आने पर फिर मेगा फूड पार्क स्थापना का वादा किया। पूरे दौरे में उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की और कार्यकर्ताओं को भाजपा से सतर्क किया।