26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश यादव दोबारा CM बनने का सपना देख रहे’, BJP नेता सुनील भराला बोले- पहले जमीनी हकीकत देखें

Sunil Bharala: भाजपा नेता सुनील भराला ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने अखिलेश से जमीनी हकीकत देखने की बात कही और भाजपा के बूथ स्तर के संगठन का जिक्र किया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Sep 26, 2026

BJP

भाजपा नेता सुनील भराला (IANS Photo)

Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश में साल 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा नेता सुनील भराला ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जबकि उन्हें पहले प्रदेश की जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। भराला ने भाजपा के बूथ स्तर के संगठन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कामों का भी जिक्र किया।

भाजपा का बूथ स्तर संगठन तोड़ना आसान नहीं

भाजपा नेता सुनील भराला ने कि अखिलेश सारस से अपने गले में माला डलवाकर जश्न मना रहे हैं, जबकि उन्होंने अभी तक प्रदेश की जमीनी हकीकत को नहीं समझा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश अब भी उसी कुर्सी पर बैठे हुए नजर आते हैं और उन्हें जमीन से जुड़ने की जरूरत है। भराला ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर के संगठन को तोड़ना उनके लिए आसान नहीं है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता के विकास के लिए किए गए कामों का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, सरकार ने जनता के लिए कई योजनाएं लागू की हैं और युवाओं व रोजगार के लिए भी कई उपाय किए हैं।

'दिल मिलें या न मिलें, हाथ तो मिलने ही चाहिए'

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दूर से यह सब देख रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसा गठबंधन है, जहां सहयोगी दल एक-दूसरे के गढ़ में ही एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। उनके मुताबिक, वे कोई संयुक्त कार्यक्रम भी नहीं बना रहे हैं और इसके बावजूद साथ मिलकर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उन्हें यह बात याद आ रही है कि दिल मिलें या न मिलें, हाथ तो मिलने ही चाहिए।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दोनों के बीच समन्वय में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। अनुप्रिया पटेल ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-भारतीय गठबंधन के साथ हमेशा से ऐसी स्थिति रही है और यह पहली बार नहीं है कि साथ चलने की बात तो की जाती है, लेकिन मिलकर आगे नहीं बढ़ पाते।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग