लखनऊ

कांग्रेस नेता आराधना मिश्र मोना और नसीमुद्दीन सिद्दीकी नजरबंद, जानें क्यों किए गए हाउस अरेस्ट

Congress leader house arrest know कांग्रेस की विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्र मोना और वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुबह 7 बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया है। हाउस अरेस्ट की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दिखाई।    

2 min read
Jun 13, 2022
Aradhana Mishra Mona
Aradhana Mishra Mona

कांग्रेस की विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्र मोना और वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुबह 7 बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया है। हाउस अरेस्ट की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दिखाई। मामला कुछ ऐसा है कि, नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी को लेकर आज यूपी सहित पूरे देश में जबरदस्त सियासी हलचल है। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से लेकर ईडी दफ्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मार्च करना चाहते थे। पर पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। और नोटिस में जवाब दिया कि, लखनऊ धारा 144 लागू है इसलिए प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहाकि, भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाने की कोशिश में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

नेताओं को नजरबंद किया

दरअसल सोमवार को कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को ईडी सम्मन दिए जाने के विरोध में सत्याग्रह कर रही है और पूरे देश में ईडी कार्यालय तक पदयात्रा करेगी। इसी क्रम लखनऊ में कांग्रेस के नेता भी ईडी दफ्तर जाकर प्रदर्शन करने की फिराक में थे। तैयारियां भी कर ली गई थी पर कांग्रेसी प्रदर्शन के लिए घर बाहर निकलते इससे पहले नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है।

कांग्रेस दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था चौकस

कांग्रेस ने राहुल गांधी की पेशी को कांग्रेस बदले की सियासत बता रही है। उन पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया है। कांग्रेस की दलील है कि अब तक ईडी को सबूत नहीं मिले लेकिन अब सियासी बदले की भावना से गांधी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर और ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चौकस है।

Published on:
13 Jun 2022 12:23 pm