लखनऊ

जल्द ही श्रीराम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने दी जानकारी

Rahul Gandhi Ayodhya temple darshan : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। यह बयान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने दिया।

2 min read
Jan 13, 2026
राहुल गांधी जल्द ही जाएंगे अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने, PC- IANS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।

तनुज पुनिया ने IANS से बातचीत करते हुए कहा कि जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था, उस समय राहुल गांधी ने खुद कहा था कि मंदिर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए वे अधूरे मंदिर में पूजा के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा था कि जब मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, ध्वज और शिखर स्थापित हो जाएंगे और नियमित पूजा शुरू हो जाएगी, तब वे दर्शन करेंगे। चूंकि अब मंदिर का ध्वज लग चुका है, शिखर स्थापित हो गया है और पूजा-अर्चना भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में राम मंदिर को पूर्ण माना जा सकता है। इसी कारण राहुल गांधी अब अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें

दो साल पहले पति बन गया लड़की… पत्नी बोली- मेरे दो बच्चे अब पापा किसे बोलेंगे? पहुंच गई कोर्ट

अपने समय और सुविधा के अनुसार करेंगे दर्शन

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अपने समय और सुविधा के अनुसार ही मंदिर जाएंगे। कांग्रेस सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं और सभी देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में दिए गए राहुल गांधी के भाषणों को सुना जाए तो साफ पता चलता है कि उन्होंने भगवान महादेव और भगवान शिव का भी उल्लेख किया है। राहुल गांधी हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं और उसकी परंपराओं का सम्मान करते हैं।

'प्रियंका गांधी एक राज्य तक सीमित नहीं'

इस दौरान यूपी की राजनीति से जुड़े अन्य सवालों पर भी तनुज पुनिया ने प्रतिक्रिया दी। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं। पूरा देश उनका सम्मान करता है। वह केरल से सांसद हैं और उनके पारिवारिक रिश्ते रायबरेली, अमेठी और पूरे उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें किसी एक राज्य तक सीमित करके देखना उचित नहीं है।

वरुण गांधी पर भी दी प्रतिक्रिया

वहीं, वरुण गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनका पूरे दिल से स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वरुण गांधी को टिकट तक नहीं दिया गया। अगर वे कांग्रेस में आना चाहते हैं तो पार्टी के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। तनुज पुनिया के इस बयान के बाद राहुल गांधी के अयोध्या दौरे और उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें

जैकेट की जेब में कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला- डॉक्टर साहब! इसी ने काटा बचा लीजिए;VIDEO

Published on:
13 Jan 2026 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर