
मलिहाबाद थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको परेशान करके रखा हुआ है। वही पर युवक ने एक बुजुर्ग महिला को घर छोड़ने के बहाने पहले मोटरसाइकिल पर बिठाया, फिर आगे ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद मारपीट कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, आरोपी की तलाश शुरू
गुरुवार रामनवमी के दिन को मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने अपनी मां के साथ हुई गलत घटना की तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 65 वर्षीय मेरी मां कल शाम हवन सामग्री लेने बाजार गई थी। जब वहां से घर वापस आ रही थी, तभी मऊ से रमगढा के बीच में हमारे गांव का अतुल उर्फ अट्टी पुत्र दिलीप बाजपेई निवासी रमगढा ने शाम करीब 7 बजे घर छोड़ने के बहाने से मां को अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठाकर, गांव जाने के लिए निकला, लेकिन गांव जाने के बजाय, अतुल सिरगामऊ वाले गलियारा पर मोटरसाइकिल ले जाने लगा। तो मां ने उससे कहा कि हमे यही उतार दो मोटरसाइकिल से उतरकर जैसे ही माँ अपने घर की तरफ बढ़ रही थी कि अचानक अतुल ने पीछे से हमला कर दिया।
मारपीट करके अतुल ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए, माँ के साथ पहले दुराचार किया फिर मुँह में मिट्टी भर बेसुध हालत में मां को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर तत्काल संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।