लखनऊ

Ration Card: राशन कार्ड धारकों की बड़ी खबर, अगर नहीं कराया ये काम तो निरस्त हो जाएगा राशन कार्ड

Ration Card in UP: प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ज्यादा से लोगों के राशन पहुंचाने के लिए नए नए नियम बना रही। इसी के तहत कुछ निष्क्रिय राशन धारकों का राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2022, 5:52 PM IST
Ration Card will be Cancelled if not taken Grain last 6 months in UP
Ration Card will be Cancelled if not taken Grain last 6 months in UP

राशन कार्ड धारकों के लिए एक नया बदलाव हुआ है। यदि राशनकार्ड धारक छह महीने तक राशन नहीं लेते हैं तो आपका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार अधिक से अधिक लोगों को राशन पहुंचाने के लिए नए नए नियम बना रही है। इसी के तहत अब कोई लाभार्थी यदि छह महीने तक राशन नहीं लेगा तो उसका राशन कार्ड सरकार की तरफ से निरस्त कर दिया जाएगा। ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ ज्यादा ये ज्यादा पात्र लोगों को पहुंचाया जा सके।

आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है चार लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारकों में से एक प्रतिशत कार्ड धारक ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने पिछले छह महीनों राशन नहीं लिया था। अभी विभाग द्वारा निष्क्रिय और जो राशन नहीं लेते या नहीं लेना चाहते हैं, उनकी सूची तैयार हो रही है। इसके बाद सरकार की मंजूरी से राशन कार्ड निरस्त करने का आदेश दिया जाएगा। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा कि किसी जरूरतमंद का राशन कार्ड न निरस्त हो जाए।

अब छह महीने तक मान्य रहेगा राशन कार्ड

इस कवायद के तहत अब 6 महीने तक राशन नहीं लिया तो उसके राशन तो मिलेगा ही नहीं साथ ही राशन कार्ड भी निर्सत मान लिया जाएगा। उनकी जगह पर अन्य पात्र लोगों का इसका लाभ पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। इस लागू करने के लिए बस शासन की मंजूरी की जरूरत है।

जून के बाद होगा फैसला

अभी ऐसे कार्डधारकों को चिह्नित करते समय इस बात का निर्देश है कि कोरोना महामारी की वजह से कुछ लोगों ने जगह बदली है। ऐसे में लिस्ट में नाम डालते समय ये ध्यान रखा जाए कि उन्हीं का नाम सूची में शामिल हो, जो राशन लेने के लिए इच्छुक नहीं है। वहीं इस संबंध में डीएसओ अभय सिंह ने कहा कि जांच जारी है और जून के बाद इस पर फैसला होगा। तब तक निष्क्रिय कार्ड धारकों की सूची तैयार हो रही है।

Updated on:
15 Apr 2022, 5:52 PM IST
Published on: