7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid19 UP Update: यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, जानिए कोविड प्रोटोकॉल के जारी नए निर्देश

Uttar Pradesh Corona Update: प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई कोविड गाइडलाइन की जारी की गई है। सैंपलिंग की संख्या में भी इजाफा किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 15 Apr 2022, 1:44 PM IST

Covid 19 Cases Increased in Uttar Pradesh Corona Guidelines Announced

Covid 19 Cases Increased in Uttar Pradesh Corona Guidelines Announced

प्रदेश में कोरोना के नए मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं।बढ़ते मामलों के बीच कोरोना प्रोटोकाल को लेकर फिर से सख्ती की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या बढ़ाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि ऐसे सर्वाधिक मामले दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में ही ज्यादा सामने आ रहे हैं। मगर प्रदेश के लिए खतरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में बीते 24 घंटे में 90 नये कोरोना मामले मिलने की बात सामने आई है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक लाख 11 हजार 315 कोविड सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में मिले संक्रमण के 90 नए केसों में से 44 सिर्फ गौतमबुद्ध नगर में ही मिले हैं। जबकि 18 मामले गाजियाबाद में और 06 लखनऊ में मिले। पिछले दिनों में मिले 55 केसों में से 33 सिर्फ नोएडा में ही मिले थे। गौतमबुद्ध नगर में अब सक्रिय मामले बढ़कर 121 हो गये हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 362 हो गई है।

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश में दो गुने हो गए कोरोना के मामले, क्या है चौथी लहर की आशंका

दिल्ली से सटे इलाकों और आने वाले लोगों के लिए विशेष अलर्ट
प्रदेश में बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच के आदेश दिए गए हैं। एयरपोर्ट और सेंट्रल स्टेशन में सैंपलिंग होगी। जांच की संख्या भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़े - गर्मियों में बच कर रहे ये मरीज नहीं तो किडनी की चुकानी पड़ सकती है कीमत, बच्चों में भी असर

कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरत से करें पालन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड के मामले बढ़ने के लगे हैं। लोग कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क, सेनेटाइजर और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दे। दिल्ली और मुम्बई से आने वाले संक्रमितों के संपर्कों की खोज के साथ ही सभी की जांच होगी। कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने निर्देश हैं।