7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लो भई! अब शादी करना भी हो गया महंगा, घोड़ा बग्घी से लेकर पंडित की दक्षिणा और नाऊ का नेग बढ़ा, जानिए कितनी है कीमत

Price Hike: महंगाई का ग्रहण अब शादियों में भी लग गया। पहले कोरोना और फिर महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ दिया। दूल्हे की घोड़ी बग्घी से लेकर पंडित की दक्षिणा तक में 20 से 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 15 Apr 2022, 4:17 PM IST

Price Hike Wedding Season in Uttar Pradesh

Price Hike Wedding Season in Uttar Pradesh

महंगाई का ग्रहण अब शादियों में लग गया है। अब दूल्हे की बग्घी, पंडित का दक्षिणा नाऊ का नेग...सब महंगा हो गया है। वर-कन्या पक्षों पर 20 फीसदी तक भार बढ़ा है। अब 16 लोगों के बैंड का खर्च 6000 रुपए तक बढ़ गया है। वहीं, लाइट उठाने वाले लेबर की मजदूरी 100 रुपए तक बढ़ गई है। पंडितों की दक्षिणा में 25 फीसदी तक बढोतरी हो गई है। 9000 रुपए बुक हो जाने वाली बाहुबली बग्घी के इस बार 11000 रुपए लग रहे हैं। अब शादी करने पर भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

प्रदेश में डीजल-पेट्रे के दाम, मजदूरी, जरूरी सामान, खाद्य पदार्थ औक खाने पीने के सभी चीजों में महंगाई का भार शादी वाले घरों में पड़ रहा है। कोरोना से पहले 2019 से अब 20 फीसदी से ज्यादा चीजें महंगी हो गई है। बैंड के साज वादकों ने 200 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। डीजल बढ़ने से जनरेटर का खर्च बढ़ गया है। इससे बैंड की कीमत बढ़ गई है। 16 साज वादकों का बैंड 25 हजार से 30000 तक में है। साधारण घोड़ी 8000 रुपए में बुक हो रही है। घोड़े की खुराक का खर्च व उसके खरखराव करने वाली मजदूरी बढ़ गई है।

यह भी पढ़े - सोनम कपूर की सास के गहने चुराने वाली नर्स लखनऊ की, जानिए कैसे चुराती थी रोज एक गहना

बाहुबली बग्घी घोड़ी 30 फीसदी का इजाफा

एक दिन में घोड़ी पर 300 रुपए खाने का खर्च आ रहा है। 300 रुपए में घोड़ी की मालिश व रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति 400 या 450 रुपए लेने लगा है। बैंड संचालकों के अनुसार बाहुबली बग्घी में दो घोड़े लगते हैं। इसलिए खर्च भी अधिक लगता है। इसकी कीमत 11 हजार रुपए कर दी।

पंडित ने भी बढ़ा दी दक्षिणा

अब शादी विवाह कराने वाले पंडितों ने संकोच तोड़ दिया है। लोगों का का कहना है कि 2019 तक पंडित जी को 2100 से 3100 तक में चल जाता था। अब पहले तो पंडितों से भी समय लेना पड़ता है। पंडितजी खुद आएं या किसी और शागिर्द को भेजे। वह 5100 रुपए फेरे के दिन पहले ही बता देते हैं। नाऊ का पंडित का आधा नेग लेते हैं। उनका भी बढ़ गया।

यह भी पढ़े - यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, जानिए कोविड प्रोटोकॉल के जारी नए निर्देश

सर्विस ------ (कोविडकाल) ------- (अब)

फुल बैंडबाजा --- 22000 25000 --- 28000- 30000

बाहुबली बग्घी --- 7000-8000 --- 9000-11000

पंडित --- 3100 --- 4100-5100

साधारण घोड़ी --- 6000 --- 7000-8000