7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम कपूर की सास के गहने चुराने वाली नर्स लखनऊ की, जानिए कैसे चुराती थी रोज एक गहना

Sonam Kapoor: हाल ही में सोनम कपूर के घर से उनकी ददिया सास जेवर और कुछ नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया। चोरी लखनऊ की रहने वाली सास की नर्स ने की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 15 Apr 2022, 1:06 PM IST

Sonam Kapoor Mother in law’s Jwellery theft Nurse of Lucknow

Sonam Kapoor Mother in law’s Jwellery theft Nurse of Lucknow

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर यानि सुसराल से 2.41 करोड़ की ज्वैलरी व कैश चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के पास दर्ज हुई। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जांच में पता चला कि कैश व ज्वेलरी घर में काम करने वाली लखनऊ की नर्स ने चोरी की थी। वह ज्वेलरी को चोरी कर अपने पति को दे देती थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व तुगलक रोड थाना पुलिस ने नर्स अपर्णा रूथ विल्सन (30) और उसे पति नरेश कुमार सागर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनसे कुछ ज्वैलरी बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्वेलरी की बरामदगी के लिए पुलिस इनकी निशानदेही पर छापेमारी करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई है। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ ने बताया कि नर्स अपर्णा पति नरेश के साथ एच-ब्लाक, सरिता विहार में रहती है। उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट था, अभी वह बेरोजगार है। बता दें सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने में शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 2.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं।

यह भी पढ़े - कानपुर की सड़कों में जब दौड़ी वरुण धवन की बुलेट, कनपुरियों ने खूब बजाई सीटियां

सोनम की ददिया सास की थी नर्स

सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा (86) की नर्स थी और घर में होम मेडिकल केयर असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। उसने सरला अहूजा की आवश्यकता पर कई मौकों पर ड्यूटी की थी। अधिकारियों के अनुसार नर्स अपर्णा ने सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा की ज्वेलरी जुलाई से 21 सितंबर के बीच में चोरी की थी।

एक एक गहना चुराती थी नर्स

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ज्वेलरी एक साथ नहीं चोरी की थी, बल्कि थोड़ी-थोड़ी कर चुराई थी। वह हर रोज चोरी कर ज्वेलरी को ले जाती थी। घर पर पति को दे देती थी। पति ने ज्वेलरी को दक्षिण दिल्ली में दो जगह 24 केरेट्स व एक अन्य यानि कुल तीन जगहों पर बेच दिया था।

यह भी पढ़े - राजा भैया ने बीजेपी निष्कासित यशवंत सिंह से क्यो की मुलाकात, जानिए आखिर क्या है नया प्लान

कर्ज चुकाने और घर बनवाने के लिए की चोरी

दंपत्ति ने चोरी के पैसों का उपयोग कर्ज चुकाने, अपने माता-पिता के इलाज का खर्च उठाने और मकान की मरम्मत कराने के लिए किया। चोरी के इस मामले में नरेश के साथ काम करने वाले वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी नर्स अर्पणा रुथ विल्सन और पति नरेश कुमार सागर को बीते बुधवार को सरिता विहार में उनके घर से गिरफ्तार किया था।