विधान परिषद के चुनाव का परिणाम आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, राजा भैया की पार्टी से अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल प्रतापगढ़ से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु भी आजमगढ़ से निर्दलीय जीते हैं। जीत के बाद राजा भैया देर रात लखनऊ पहुंचे और यशवंत सिंह से मुलाकात की। अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजा भैया यशवंत सिंह से हाथ मिलाकर अपनी पार्टी में जगह देना चाह रहे हैं।