8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर की सड़कों में जब दौड़ी वरुण धवन की बुलेट, कनपुरियों ने खूब बजाई सीटियां

Varun Dhawan in Kanpur: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों कानपुर की सड़कों पर फिल्म बवाल की शूटिंग कर रहे हैं। बीते दिन वरुण धवन का कानपुर की सड़कों में बुलट की वीडियो सोशल मीडया पर जमकर वायरल हुआ। तो वहीं लोगों ने हेलमेट न लगाने पर ट्रोल भी किया।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 15 Apr 2022, 10:28 AM IST

Varun Dhawan Shooting Film Bawal In Kanpur withDirector Nitesh Tiwari

Varun Dhawan Shooting Film Bawal In Kanpur withDirector Nitesh Tiwari

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म बवाल के कुछ सीन गुरुवार को शहर के आनंद बाग इलाके में शूट किए गए। ब्लू शर्ट, ग्रे जींस और रेड गॉगल्स पहनकर वरुण धवन गलियों में बुलेट दौड़ाते नजर आए तो दर्शक भी चिल्लाकर सीटियां बजाते दिखे। फिल्म दंगल के डायरेक्टर रहे नितेश तिवारी ने बवाल की शूटिंग के लिए कानपुर की लोकेशन को फाइनल किया है।

साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म की प्रोडक्शन टीम सुबह 6 बजे से ही आनंद बाग की गलियों में अपना सेटअप लगाती दिखी। शूटिंग की बात पता चलने पर मॉर्निंग वॉकर से लेकर वहां से गुजर रहे राहगीर तक ठिठक गए। हर कोई फिल्म के हीरो-हीरोइन और फिल्माए जाने वाले सीन के बारे में जानने को उत्सुक दिखा। सभी ने दोस्तों और घर वालों को फोन पर इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ गई, हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।

यह भी पढ़े - वायरल हो रहा बुर्जुग दादा-दादी की लव स्टोरी का वीडियो, जानिए किस बात पर रूठ गए थे दंपति

कैमरा, एक्शन बोलते ही दौड़ा दी बुलेट

सीन की शूटिंग के लिए बुलेट पर तैयार वरुण और उनके पीछे कैमरा टीम, इंतजार था तो सिर्फ एक्शन बोलने का। जैसे ही एक्शन बोला गया वरुण ने झगड़ते हुए रोड पर गाड़ी दौड़ा दी। उनके पीछे-पीछे ट्रॉली पर कैमरा टीम शूट करते हुए चल रही थी। वास्तविकता दिखाने के लिए कुछ बाइक सवार भी उनके आगे-आगे चलते दिखे। वरुण लेनिन पार्क तक बाइक से घूमकर आए। पहले दिन ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का भवन, आसपास इलाके की कुछ दुकानों में जूनियर एक्टर के सीन शूट हुए। अब इसके आगे के दृश्य मेथॉडिस्ट स्कूल में फिल्माए जाने हैं। लाइन प्रोड्यूसर रिजवान अख्तर ने बताया कि 19 अप्रैल तक कानपुर में शूटिंग चलेगी।

एक्टर ने फैंस को दिए आटोग्राफ

अपने चहेते अभिनेता को देखने के लिए काफी संख्या में युवा दर्शकों की भीड़ जुड़ गई। युवक युवतियां सीटी मारकर अभिनेता का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते रहे। सीन शूट होने के बाद उन्होंने कई फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए।

यह भी पढ़े - क्या आपकी आएगी किसान निधि 11वीं किस्त, यहां कर सकते हैं चेक