8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Samman Nidhi Installment: क्या आपकी आएगी 11वीं किस्त, यहां कर सकते हैं चेक

PM Kisam Samman Nidhi Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त आनी है। किसान सम्मान निधि के आप भी पात्र हैं तो पहले ही जान लीजिए कि आपके खाते में पैसा आने वाला है या नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 15 Apr 2022, 10:29 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 11 Installment Check Here

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 11 Installment Check Here

किसानों की आर्थिक मदद और सुरक्षा के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 11 वीं किस्त का पात्र किसानों को बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान की 11वीं किस्त ट्रांसफर होगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को एक साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। इस तरह साल में 6,000 रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर होते हैं। लेकिन आपके खाते में योजना ये किस्त आएगी कि नहीं इसे पहले ही जान लीजिए।

केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों की किसानों की जरूरतों और योजनाओं को बढ़ावा दे रही हैं। इसके के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम देखकर पता लगा सकते हैं। किस्त आपको मिल रही कि नहीं। पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर योजना के लाभार्थियों की लिस्ट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े - यूपी तक पहुंचा अजान विवाद, अब वाराणसी में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ

ऐसे देखें लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम

आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर मेन्यू बार में जाकर ‘फार्मर कॉर्नर’ पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी सूची/बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करें। अब आपको यहां अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको 'Get Report' पर क्लिक करना है। इसके साथ ही आपको अपने स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

योजना के ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान योजना में किसान ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पीएम किसान के पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां 'फार्मर कॉर्नर' पर क्लिक करें। इसके बाद ‘New Farmer Registration’ टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर व कैप्चा कोड भरकर अपने राज्य को चुनें। एक फॉर्म दिखाई देगा। यहां जानकारी दर्ज करनी होगी। बैंक अकाउंट और खेत से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश में दो गुने हो गए कोरोना के मामले, क्या है चौथी लहर की आशंका