लखनऊ

जानें- कौन हैं अरविंद कुमार शर्मा, बन सकते हैं यूपी के तीसरे डिप्टी सीएम

मऊ से ताल्लुक रखने वाले अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश का तीसरा उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2021, 5:07 PM IST
bjp.jpg
1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं अरविंद कुमार शर्मा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करूंगा। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधान परिषद भेजेगी। साथ ही चर्चा यह भी है मऊ से ताल्लुक रखने वाले अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश का तीसरा उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। फिलहाल, कयासबाजी का दौर जारी है।

- 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं अरविंद कुमार शर्मा
- वर्ष 2001 से लेकर 2013 तक गुजरात की मोदी सरकार में विभिन्न पदों पर काम किया
- नरेंद्र मोदी जब पीएम बने तो अरविंद शर्मा भी पीएमओ आ गये
- अरविंद शर्मा की पहली तैनाती 1989 में एसडीएम पद पर हुई थी, बाद में डीएम बने
- वर्ष 1995 में वो मेहसाणा के कमिश्नर पद पर नियुक्त किए गए
- गुजरात की मोदी सरकार में सचिव की जिम्मेदारी निभाई
- वर्ष 2013 में पदोन्नत कर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव बने
- वर्ष 2014 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव बने
- इस्तीफे से पहले वह वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर थे
- अरविंद शर्मा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और राजनीति शास्त्र में परास्नातक किया है
- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के रानीपुर विकास खंड अंतर्गत काझाखुर्द गांव निवासी हैं

Published on: