2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के करीबी अफसर रहे एके शर्मा बीजेपी में शामिल, जा सकते हैं विधान परिषद

- 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं अरविंद कुमार शर्मा- अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश का तीसरा उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Jan 2021, 4:56 PM IST

photo_2021-01-14_13-47-07.jpg

1988 बैच के शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति विश्वसनीय अधिकारियों में से एक रहे हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा अब उत्तर प्रदेश में सियासी पारी खेलेंगे। गुरुवार को मकर
संक्रांति के अवसर पर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली और कहा कि राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करूंगा। 1988 बैच के शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति विश्वसनीय अधिकारियों में से एक रहे हैं। उनकी गिनती भारत सरकार के चुनिंदा उन अफसरों में होती है जिन्होंने लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधान परिषद भेजेगी। साथ ही चर्चा यह भी है मऊ से ताल्लुक रखने वाले अरविंद शर्मा को उत्तर प्रदेश का तीसरा उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

30 जनवरी को रिक्त हो रहीं यूपी विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा। समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 16 जनवरी तो अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि इनमें एक नाम पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का भी होगा।

यह भी पढ़ें : UP MLC Chunav- दो सीटों पर दिलचस्प रहेगा मुकाबला, 09 सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की