लखनऊ

Russia Ukraine War Updates: जानिए कौन है रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सबसे “ख़ास शख्स”, जिसके 10 हजार बर्बर लड़ाके बरपा रहे हैं यूक्रेन में क़हर

"पुतिन की नीतियां और शब्द मेरे लिए कानून हैं, मैं व्लादिमीर पुतिन का सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं एक इंसान के रूप में भी सम्मान करता हूँ। उन्होंने हमारे लोगों को बचाया है, वो एक हीरो हैं और वो ईश्वर का तोहफा हैं।" ये कहना है रमजान कादिरोव का पुतिन के बारे में।

2 min read
Mar 03, 2022
Russia Ukraine War Updates: जानिए कौन है रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सबसे "ख़ास शख्स”, जिसके 10 हजार बर्बर लड़ाके बरपा रहे हैं यूक्रेन में क़हर

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस युद्ध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बाद एक चेहरा और है जो इंटरनेशनल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिस शख्स का चेहरा वायरल हो रहा है वो बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुतिन का सबसे खास, ये ख़तरनाक शख्स पुतिन के जान दे भी सकता है और किसी की जान ले भी सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शख्स दुश्मनों को न मिसाइल से मारता है, न तो टैंकों से और न ही रॉकेट से मारता है। ये दुश्मनों का गला काटता है । इस शख्स का नाम है रमजान कादिरोव (Ramzan Kadyrov)। 46 साल का रमजान कादिरोव रूस के चेचन्या प्रांत का प्रमुख है।

पुतिन के शब्द ही जिसके लिए कानून

"पुतिन की नीतियां और शब्द मेरे लिए कानून हैं, मैं व्लादिमीर पुतिन का सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं एक इंसान के रूप में भी सम्मान करता हूँ। उन्होंने हमारे लोगों को बचाया है, वो एक हीरो हैं और वो ईश्वर का तोहफा हैं।" ये कहना है रमजान कादिरोव का पुतिन के बारे में।

10 बर्बर लड़ाके पहुँचे हैं यूक्रेन

वर्तमान रूस-यूक्रेन युद्ध में रमजान कादिरोव, राष्ट्रपति पुतिन के प्रति अपनी वफादारी दिखाना चाहता है। यही वजह है कि उसने चेचेन्या के अपने सबसे ख़तरनाक और बर्बर करीब 10 हजार लड़ाकों को यूक्रेन पर हमला करने के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि इन लड़ाकों के बास रूस द्वारा दी गयी वो हिट लिस्ट भी है जिन्हें खास तौर पर उन्हें मारना है।

वहीं यूक्रेन ने इस बात का दावा किया है कि उसने यूक्रेन पर हमला करने आए इन चेचन्या के लड़ाकों को मार गिराया। हालाँकि चेचन्या या रूस की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

कहा जाता है कादिरोव के लड़ाके जहां भी लड़ते हैं बेहद बर्बर हो जाते हैं और रमजान कादिरोव से रूसी राष्ट्रपति पुतिन की उम्मीद भी कुछ ऐसी ही है।

Published on:
03 Mar 2022 11:11 am
Also Read
View All