28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिलेगी नियुक्ति, सीएम योगी बोले- डबल इंजन सरकार विकास को नई गति देगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि इन नियुक्तियों से ग्राम पंचायतों में सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Sep 28, 2026

CM Yogi Adityanath, Rahul Gandhi, Election Commission Controversy

सीएम योगी (IANS Photo)

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में युवाओं के परिश्रम को सम्मान और प्रतिभा को अवसर देने के साथ गांवों को नई कार्य-शक्ति प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि इन नियुक्तियों से ग्राम पंचायतों में सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी। सीएम योगी ने एक्स पोस्ट पर सभी नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को बधाई दी है।

लखनऊ में होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पंचायती राज विभाग की ओर से नवचयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। समारोह में बड़ी संख्या में नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मंच पर 11 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर होंगे। इस दौरान विभाग की ओर से नियुक्ति से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की जाएगी।

चयन प्रक्रिया का अनुभव साझा करेंगे अधिकारी

कार्यक्रम में दो नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपनी चयन प्रक्रिया और नियुक्ति से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे चयनित अभ्यर्थी अपने अनुभव मंच पर बताएंगे। समारोह में ग्रामीण विकास पर केंद्रित एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। फिल्म के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और पंचायत स्तर पर होने वाले कामों को सामने रखा जाएगा।

पंचायत स्तर पर कामकाज में मिलेगी मदद

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के अनुसार, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कामकाज के संचालन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और ग्रामीण नागरिकों को पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए आयोजित होने वाले एक दिवसीय उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसमें नियुक्ति के बाद अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और कामकाज से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।