
Salary Of BJP State President: उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस अब जल्द खत्म होने वाला है। पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 13 दिसंबर, यानी आज पूरी हो जाएगी। जबकि आधिकारिक घोषणा 14 दिसंबर को किए जाने की संभावना है।
केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से 7 बार के सांसद पंकज चौधरी ने नामांकन का पर्चा भर दिया है। इसी बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि आखिर उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है? आपको बताते हैं इस सवाल का जवाब।
उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष का पद पूरी तरह संगठनात्मक और राजनीतिक होता है। यह ना तो कोई संवैधानिक पद है और ना ही सरकारी। इसी कारण राज्य BJP अध्यक्ष को सरकारी खजाने से कोई वेतन नहीं दिया जाता। मंत्री या संवैधानिक पदों की तरह इसके लिए कोई तय वेतनमान, ग्रेड पे या सैलरी स्लिप नहीं होती। इस पद से जुड़ा पूरा वित्तीय प्रबंध पार्टी के आंतरिक सिस्टम और संसाधनों के जरिए किया जाता है।
हालांकि इस पद के लिए कोई आधिकारिक सैलरी तय नहीं है, लेकिन BJP अपने प्रमुख पदाधिकारियों को मानदेय और संचालन से जुड़ा सहयोग जरूर देती है। आमतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर महीने करीब 1 से डेढ़ लाख रुपये का मानदेय दिया जाता है, जबकि राज्य अध्यक्षों के लिए कोई आधिकारिक रूप से घोषित राशि नहीं है। इसके बावजूद, यूपी BJP अध्यक्ष को भी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और कार्यों से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए पार्टी फंड से मासिक मानदेय और विभिन्न भत्ते उपलब्ध कराए जाते हैं।
BJP यूपी में पार्टी से जुड़े कामों के लिए हवाई, सड़क या रेल से होने वाली ऑफिशियल यात्रा का पूरा खर्च उठाती है। इस सफर के दौरान ड्राइवर के साथ वाहन, होटल में रुकने और खाने पीने का खर्च पार्टी ही अरेंज करती है। भले ही उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए कोई औपचारिक सैलरी तय ना हो, लेकिन उन्हें वरिष्ठ मंत्री स्तर की सुविधाएं जरूर उपलब्ध कराई जाती हैं। पार्टी की ओर से पूरी तरह फर्निश्ड कार्यालय दिया जाता है, साथ ही एक पर्सनल सेक्रेटरी, राजनीतिक सलाहकार और आवश्यक सपोर्ट स्टाफ की व्यवस्था भी की जाती है।