लखनऊ

प्रतीक यादव की मौत की इनसाइड स्टोरी: किचन में बेसुध होकर गिरे, देर रात में तबीयत बिगड़ी, 6 घंटे में 2 बार पहुंचे अस्पताल, जानिए सब कुछ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का गुरुवार को लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रतीक यादव का बुधवार को सुबह निधन (Prateek Yadav Death) हो गया था। आइए जानते हैं प्रतीक की तबीयत बिगड़ने से लेकर उनके निधन तक की इनसाइट स्टोरी...
2 min read
May 13, 2026
Prateek Yadav Death
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन (Image: Patrika)

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सौतेले छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। पोस्टमॉर्टम के बाद प्रतीक का शव KGMU के डॉक्टरों ने परिवार को सौंप दिया है। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ के पिपरा घाट श्मशान घाट पर प्रतीक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। प्रतीक की उम्र महज 38 साल थी। उन्होंने बुधवार की सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कारण कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक को उनकी पत्नी अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट आज सुबह उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए थे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रतीक घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। इसके अलावा हार्ट भी रुक चुका था। प्रतीक के मौत के बाद KGMU में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट सामने आई है।

प्रतीक की देर रात तबीयत बिगड़ी, 6 घंटे में दो बार अस्पताल गए

प्रतीक यादव की मौत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी और 6 घंटे के भीतर उन्हें दो बार अस्पताल ले जाया गया। सुबह करीब 5.30 बजे उनका ड्राइवर सिविल अस्पताल पहुंचा था। प्रतीक यादव के जिम के दोस्त सर्वेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था।

इलाज के बाद स्वास्थ्य ठीक हुआ, फिर सुबह तबीयत बिगड़ गई

सर्वेश के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के बाद प्रतीक की हालत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें वापस घर ले जाया गया, लेकिन सुबह फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रतीक के जिम के दोस्त सर्वेश का कहना है कि सुबह अचानक उन्हें क्या हुआ, इसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। सर्वेश ने कहा- मैं सुबह के समय अस्पताल नहीं पहुंच पाया।

प्रतीक की बॉडी में कोई मूवमेंट नहीं था

सिविल अस्पताल के निदेशक जीपी गुप्ता का कहना है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे प्रतीक यादव का ड्राइवर अस्पताल पहुंचा था। जीपी गुप्ता के मुताबिक, ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचते ही कहा कि भैया की तबीयत खराब है, जल्दी चलिए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को मौके पर भेजा। अस्पताल टीम जब वहां पहुंची तो स्थिति बेहद गंभीर थी। निदेशक ने बताया, बॉडी में उस समय कुछ नहीं बचा था। प्रतीक के शरीर में कोई मूवमेंट नहीं था।

किचन में बेसुध होकर गिरे प्रतीक

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव परिवार के करीबी जनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने बड़ा दावा किया है। मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी और वह घर के किचन में बेसुध होकर गिर पड़े। मुकेश बहादुर सिंह के मुताबिक, प्रतीक के किचन में गिरने से घर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Updated on:
13 May 2026 09:15 pm
Published on:
13 May 2026 07:59 pm