
लखनऊ. पूरे देश में दिवाली (Diwali) मनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों से भी शुभकामनाएं आ रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को भी दीपावली की बधाई दी। हालांकि उसके बाद उनपर खूब तंज कसे। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी (Rajendra Chaudhary) ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दीपावली की शुभ शुभकामनाएँ। सपा सरकार में लोकभवन का निर्माण प्रदेश के किसान, नौजवान, महिलाओं के विकास और नीति निर्धारित करने के लिए किया गया था। भाजपा (BJP) सरकार में हर वर्ग की जनता अन्याय और सत्ता संरक्षित अत्याचार का शिकार है। स्वयं आप तो गड्ढामुक्ति भी कर ना सके।
केशव प्रसाद मौर्य ने साधा था अखिलेश पर निशाना-
उपचुनाव जीतने के बाद डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार जब भी अच्छा काम करती हैं, तब अखिलेश यादव बेचैन हो जाते हैं। न जाने सरकार के काम देखकर उन्हें बौखलाहट और बेचैनी क्यों होने लगती है। सपा अध्यक्ष दावा करते हैं कि जिस लोकभावन में मुख्यमंत्री व सरकार के अन्य लोग काम करते हैं, वह उनकी सरकार ने बनवाया था, लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि हर सरकार विकास के कुछ काम जरूर करती है।