लखनऊ. दिवाली (Diwali) जैसे त्योहार पर एक व्यापारी की यही तमन्ना होती है कि उसका सारा सामान जल्द से जल्द बिक जाए, कुछ भी बचा न रहे। यहां एक व्यापारी की यह तमन्ना पूरी भी हुई और खरीददार भी कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) थे। फिर क्या था, व्यापारी की तो मानो दिवाली पर लॉटरी लग गई। यहीं नहीं सीएम ने उन्हें उपहार व मिठाई देकर विदा किया।