लखनऊ

यूपी ही नहीं अब इस राज्य में भी अकेले चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, भाजपा विरोधी दलों से गठबंधन नहीं करेगी सपा

- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी- महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं अबू आजमी

less than 1 minute read
Sep 11, 2019
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

लखनऊ. चुनाव आयोग जल्द ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसे देखते हुए सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। विस चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि, बीते माह में ही अबू आजमी ने संकेत दिये थे कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी कांग्रेस संग मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा था कि राज्य में सपा कांग्रेस और सभी विरोधी दलों के साथ गठबंधन करने को इच्छुक हैं। वह चाहते हैं कि पिछले चुनाव की तरह भाजपा को हराने के लिए सभी दल मिलकर चुनाव लड़ें।

महराष्ट्र में समाजवादी पार्टी नियमित रूप से विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ती रही है। वर्ष 1999 के विधानसभा चुनाव में सपा को यहां सबसे ज्यादा चार सीटें मिली थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी राज्य की सिर्फ मानखुर्द शिवाजीनगर सीट ही जीत पाने में सफल रही थी। इस सीट से अबू आजमी ने जीत दर्ज की थी। राज्य की मानखुर्द शिवाजीनगर, अकोला, नांदेड़, औरंगाबाद, मालेगां,व भिवंडी और बायकुला क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वोटर की तादाद अच्छी है। माना जा रा है कि पार्टी यहां मजबूत प्रत्याशी उतारेगी।

Updated on:
11 Sept 2019 04:38 pm
Published on:
11 Sept 2019 04:31 pm
Also Read
View All