
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में 81 जिला/महानगर अध्यक्ष घोषित किये हैं। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति से समाजवादी व्यापार सभा के जिला/महानगर अध्यक्ष घोषित किये जाते हैं।
भरत वाधवानी को समाजवादी व्यापार सभा लखनऊ का जिलाध्यक्ष और गणेश कुमार अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा का लखनऊ नगर अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी व्यापार सभा में सुधीर गुप्ता मिन्ना को हरदोई का जिलाध्यक्ष, ऋषिराज सिंह को सीतापुर का जिलाध्यक्ष और रजनीकांत श्रीवास्तव को उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बद्री त्रिपाठी को अयोध्या नगर अध्यक्ष व कृष्ण कुमार गुप्ता को अयोध्या जिलाध्यक्ष बनाया गया है।