लखनऊ

महंगा हुआ मकान बनवाना! अचानक बढ़ गए बालू-मौरंग के दाम, एक ट्रक बालू 10 हजार रुपए तक हुई महंगी

बालू-मौरंग के कारोबारियों का कहना है कि एक जुलाई को खनन बंद होने से अचानक बालू और मौरंग की कीमतों में इजाफा हुआ है

less than 1 minute read
Jul 08, 2021
महंगा हुआ मकान बनवाना! अचानक बढ़ गए बालू-मौरंग के दाम, एक ट्रक 10 हजार रुपए तक महंगा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. अपना मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। यूपी में मौरंग और बालू के दाम बढ़ गये हैं। 25 हजार रुपए प्रति हजार घन फीट बिकने वाली बालू के भाव इस वक्त बढ़कर 35 हजार रुपए हो गये हैं। वहीं, मौरंग की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। 65 हजार रुपए प्रति ट्रक मिलने वाली मौरंग के दाम अब 75 हजार रुपए प्रति ट्रक पहुंच गये हैं। बालू मौरंग के दामों में इजाफे का प्रमुख कारण खदानों का बंद होना है। हालांकि, इस बीच मकान बनवाने वालों के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि सरिया की कीमतों में थोड़ी कमी आई है।

बालू-मौरंग के कारोबारियों का कहना है कि आमतौर पर 15 जुलाई तक खदान का काम बंद होता था। लेकिन, इस बार अचानक एक जुलाई से ही बालू-मौरंग के खनन पर रोक लगा दी गई। नतीजन, बीते करीब दो हफ्तों से धीरे-धीरे चढ़ रही मौंरग और बालू के भाव अचानक आसमान छूने लगे।

300 रुपए क्विंटल सस्ती हुई सरिया
बालू-मौरंग की बढ़ती कीमतों के बीच सरिया के रेट डाउन हुए हैं। 5,800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिकने वाला सरिया अब 5,500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है।

बालू मौरंग के दाम
मौरंग- 75000 रुपए प्रति घन फीट
बालू का ट्रक- 3500 रुपए
सरिया- 5500 रुपए प्रति क्विंटल

Updated on:
08 Jul 2021 01:02 pm
Published on:
08 Jul 2021 12:59 pm
Also Read
View All