लखनऊ

कौन हैं संजय निषाद जिनकी पार्टी से हुआ है भाजपा का समझौता, यूपी में अपने सिंबल पर लड़ेगा निषाद पार्टी

UP Assembly Election 2022: भाजपा मुख्यालय में निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद की मौजूदगी में धर्मेंद्र प्रधान ने निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन के बारे में सुचना दी| जिसके अनुसार अब यह दोनों पार्टी लोकसभा चुनाव में साझेदार रही निषाद पार्टी अब विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन करेगी|

3 min read
Sep 24, 2021
कौन हैं संजय निषाद जिनकी पार्टी से हुआ है भाजपा का समझौता, यूपी में अपने सिंबल पर लड़ेगा निषाद पार्टी

लखनऊ.UP Assembly Election 2022: गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर कमिटी की बैठक में यह साफ हो गया कि निषाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन कर रही है जिसकी औपचारिक रूप से धर्मेंद्र प्रधान(केंद्रीय शिक्षा मंत्री) ने की| हालाँकि अभी सीटों के बंटवारे का एलान नहीं किया गया लेकिन अनुमानित तौर पर पूर्वांचल में निषाद पार्टी को मिल सकती हैं 3-4 सीटें| और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रदेश लौटने के बाद सरकार की ओर से विधान परिषद सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कौन हैं संजय निषाद(Who is Sanjay Nishad)
डॉ संजय निषाद, निषाद पार्टी के संस्थापक हैं जो पार्टी बनाने से पहले गोरखपुर में एक डॉक्टर थे| इनकी पार्टी की पहचान मेहरून टोपी और झंडे से है|

प्रेस कांफ्रेंस के धर्मेंद्र प्रधान से कुछ गठबंधन से जुड़े सवाल(Questions related to alliance with Dharmendra Pradhan of the press conference)
1)गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी और अपना दल को कितनी सीटें मिलेंगी(How many seats will the Nishad Party and Apna Dal get in the alliance?)
इस सवाल के जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'सीएम योगी हमारे नेता हैं, सहयोगी की सीटें सम्मान जनक है|
2)किसानों की नराजगी पर सरकार के क्या सुझाव हैं(What are the suggestions of the government on the discontent of the farmers)
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसानों की नाराजगी चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन सरकार ने कृषि क्षेत्र में काफी काम किया ह सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है|
3)चुनाव से पहले हो रही विभिन्न टिप्पणियों पर सरकार की राय(Government's opinion on various comments being made before elections)
प्रधान ने कहा कि, 'अब्बाजान या चचाजान पर मत जाइए, विकास के काम में किसी की जाति या धर्म नहीं देखा गया|
4)जातिगत जनगणना पर विपक्ष द्वारा घेरे जाने पर सरकार की राय(Government's opinion on being surrounded by opposition on caste census)
जातिगत जनगणना पर सरकार को घेर रहे विपक्ष के सवालों पर प्रधान ने कहा कि इसके हर कानूनी पहलू पर विचार किया जा रहा है|

गठबंधन की चर्चा में कौन-कौन मौजूद रहा(Who was present in the discussion of the alliance)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धर्मेन्द्र प्रधान, स्वतंत्र देव सिंह, राधा मोहन सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई बैठक में निषाद पार्टी से गठबंधन पर चर्चा की गई।

निषाद पार्टी को कितनी सीटें(How many seats for Nishad Party)
धर्मेंद्र प्रधान ने सीटों के बंटवारे को लेकर कोई एलान नहीं किया है लेकिन कोर कमेटी ने निषाद पार्टी से सीटों के बंटवारे पर भी निर्णय कर लिया है साथ ही उनकी अन्य मांगों पर भी मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की पर इसका ऐलान केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन के बाद किया जाएगा।

निषाद पार्टी को पूर्वांचल में मिल सकती हैं 3-4 सीटें(Nishad Party can get 3-4 seats in Purvanchal)
निषाद पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि भाजपा पूर्वांचल में निषाद पार्टी को 3-4 सीटें दे सकती है। इसका ऐलान करीब एक महीने बाद किया जाएगा।

डॉ संजय निषाद बन सकते हैं एमएलसी(Dr. Sanjay Nishad can become MLC)
नामित एमएलसी के नामों, जिनमे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य के नाम के साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का भी नाम शामिल था| इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है की संजय बन सकते हैं इस बार एमएलसी|

संजय निषाद की मांगों पर सरकार ने दी सहमति(The government agreed to the demands of Sanjay Nishad)
संजय निषाद ने बताया कि दस्यु सुंदरी फूलन देवी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने और उनके परिवार को पूर्व सांसद के आश्रित का सम्मान दिलाने सहित पार्टी की अन्य मांगों पर सरकार ने सहमति दी है। उन्होंने यह भी बताया कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति में आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार कार्यवाही कर रही है।

Updated on:
24 Sept 2021 09:27 pm
Published on:
24 Sept 2021 06:36 pm
Also Read
View All