
AAP UP Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAP प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यूपी के अलग-अलग हिस्सों में पांच चरणों में पदयात्राएं की हैं और अब विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और बैठकें कर रही है। संजय सिंह के मुताबिक, चुनाव में कितनी सीटों पर उतरना है और पार्टी किस तरह चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति करेगी।
संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी ने शिक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि जहां तक AAP की बात है, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पांच फेज में पदयात्राएं की हैं। हमने एजुकेशन को एक मुद्दा बनाया। जब 27,000 सरकारी स्कूल बंद हो रहे थे, तो AAP गांव-गांव गई और स्कूलों के बाहर प्रोटेस्ट किया और लड़ाई लड़ी... अब, हम पब्लिक मीटिंग और सभाओं के जरिए अलग-अलग असेंबली सीटों पर जा रहे हैं, इसलिए हमारी तैयारी पूरी तरह से हो गई है। एक बार जब अरविंद केजरीवाल और हमारी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यह तय कर लेगी कि हमें उत्तर प्रदेश में चुनाव कैसे लड़ना है और हमें कितनी सीटों पर लड़ना है, तो हम पूरी ताकत से चुनाव में उतरेंगे।
खबर अपडेट हो रही है...