लखनऊ

योगी मंत्रिमंडल में शामिल बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिता ने छेड़ी जंग, शुरू किया यह काम

योगी आदित्यनाथ की जगह अपने बेटे को बनाना है यूपी मुख्यमंत्री, इसलिए पिता ने छेड़ दी जंग...
2 min read
Sep 17, 2018
Sanu Rajbhar Pakka Sarkar wants son OM prakash Rajbhar as UP CM
योगी मंत्रिमंडल में शामिल बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिता ने छेड़ी जंग, शुरू किया यह काम

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव पास आते-आते सभी राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में जी जान से जुटे हुए हैं। बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ पुराने गिले शिकवों को भुलाकर खुद को एकजुट रखना चाह रही है तो विपक्षी दलों के बीच होने वाला गठबंधन उसकी राह में रोड़ा अटकाने पर तुला है। वहीं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर भी आए दिन कोई न कोई बयान देकर बीजेपी की मुश्किल बढ़ाते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ ओमप्रकाश राजभर के पिता ने भी अपने बेटे के लिए एक ऐसी जंग छेड़ दी है, जो कहीं न कहीं बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकती है।

बेटे को बनाना है मुख्यमंत्री

दरअसल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और योगी सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पिता सन्नू राजभर उर्फ पक्का सरकार अपने बेटे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देखना चाहते हैं। इसके लिए ओमप्रकाश राजभर के 80 वर्षीय पिता ने एक मुहिम छेड़ दी है। राजभर के पिता तब तक सुभासपा का झंडा अपने हाथों से बनाते रहेंगे, जब तक अपने बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा नहीं देख लेते। सन्नू राजभर इस समय सुभासपा के कार्यकर्ताओं के साथ एक लाख झंडे बनाने के मिशन में जुट गए हैं।

27 अक्टूबर को सुभासपा का स्थापना दिवस

आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 27 अक्टूबर को अपना 16वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसके लिए लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बड़ी रैली की तैयारी हो रही है। पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजभर के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर रैली के लिए झंडा बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। सन्नू राजभर उर्फ पक्का सरदार कार्यकर्ताओं के साथ खुद झंडा बना रहे हैं। सन्नू राजभर के मुताबिक उनका बेटा जब तक मुख्यमंत्री नहीं बन जाता, तब तक वह झंडा बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को अभी बहुत आगे जाना है। मेरा बेटा ही गरीबों, पिछड़ों और दलितों को न्याय दिलाएगा।

स्थापना दिवस के बहाने शक्ति प्रदर्शन

आए दिन ओमप्रकाश राजभर जिस तरह से योगी सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करते रहते हैं, उसी दिशा में राजभर के पिता का ये ऐलान भी बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकता है। ओमप्रकाश राजभर कभी मायावती की तारीफ करने लगते हैं तो कभी शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह के साथ नए सियासी समीकरण बनाने में जुट जाते हैं। ओमप्रकाश राजभर बीते काफी दिनों से उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला भी बोलते रहते हैं। इसी क्रम में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस के बहाने ओमप्रकाश राजभर अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाह रहे हैं।

Published on:
17 Sept 2018 08:49 am
Also Read
View All
2027 विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में बना युवाओं का मोर्चा, क्यों बढ़ सकती है योगी आदित्य नाथ की मुश्किल?

जन्माष्टमी से पहले योगी सरकार का भक्तों को तोहफा, 3 दिन में करिए ब्रज के प्रमुख धामों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

UP News: छात्रों और युवाओं की आवाज बनेगा जस्टिस मोर्चा, 12 अगस्त से जनसंपर्क, 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

‘साजिद रशीदी को मौलाना नहीं कहा जा सकता’, कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साधा निशाना

Gold Prices: रोली-चावल सहित सिल्वर राखियों ने बढ़ाई सर्राफा बाजार की रौनक, रक्षाबंधन पर उमड़ी खरीदारों की भीड़