
लखनऊ. हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का 13 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम होने वाला था जोकि रद्द हो गया था। इस पर सपना चौधरी ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरा लाखनऊ में कोई इवेंट ही नहीं था। सपना चौधरी ने अपने चैनल पर एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। इसमें बताया है कि लखनऊ में डांडिया महोत्सव में भागीदारी करने हैं आई हैं। एसिड अटैक सर्वाइवर से मिलेंगी और शॉपिंग भी करेंगी। शो को लेकर बिना आयोजकों का नाम लेकर कहा कि लखनऊ में आयोजन का उनका कोई इवेंट तय नहीं था। वह वहां नहीं जाती जहां उन्हें बुलाया नहीं जाता। कई बार इवेंट को आयोजक खुद कैंसिल कर देते हैं। सोची-समझी चीजें होती हैं। कलाकार की ही गलती नहीं होती। इस दौरान उन्होंने अपने फॉलोअर्स के सवालों के जवाब भी दिए। इस वीडियो को 1 दिन में 48000 बार देखा गया।
इसलिये रद्द हुआ प्रोग्राम
लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का शो रद्द होने के पीछे पैसों का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लाइव कॉन्सर्ट आयोजकों से रकम को लेकर विवाद के कारण सपना का शो रद्द हुआ था। स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात करीब दस बजे सपना के न आने की जानकारी मिलने पर दर्शकों ने जमकर बवाल किया था।
दर्ज है एफआईआर
सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने समय देने पर बावजूद कार्यक्रम को रद्द कर दिया। सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजकों पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सपना चौधरी से होगी पूछताछ
इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सपना के शो को लेकर एक महीने से टिकट बेचे जा रहे थे। आरोप है कि आयोजन के लिए सपना लखनऊ आईं थीं। हालांकि शो की फीस को लेकर विवाद के बाद उन्होंने मंच पर आने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आयोजक दर्शकों को सही जानकारी न देकर रात दस बजे तक उलझाए रहे। इस मामले में सपना व आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सपना को नोटिस भेजकर पूछताछ की जएगी। वहीं, पुलिस के अनुसार आयोजकों ने दर्शकों को टिकट की रकम वापस करने का आश्वासन दिया है। आयोजकों का कहना है कि विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।