
Sapna Chaudhary
हिरयाणवी डांसर और रागिनी सिंगर सपना चौधरी आज एक ऐसा नाम बन गई हैं। वह हरियाणवी समेत पंजाबी, भोजपुरी और और बॉलीवुड में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं। उनके किसी भी वीडियो को वायरल होने में जरा-सा ही समय लगता है। अब ऐसे में हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने सपना को घमंडी बताया और इस पर सपना ने जो रिएक्शन दिया वो देखने लायक था। इसे सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
View this post on InstagramA post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
मनोज समझते थे घमंडी
सपना का वीडियो उनके इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं पहले सपना को बहुत घमंडी समझता था। मैं ये इसलिए सोचता था क्योंकि जब मैं भी स्टार बना था तब मैं भी घमंडी था। मैंने सोचा स्टारडम में घमंड आता ही आता है।' मनोज की यह बात सुन सपना हैरान रह गईं और जोर-जोर से हंसने लगीं। मनोज आगे कहते हैं कि सपना असल जिंदगी में घमंडी नहीं हैं। जब मनोज इनसे एक बार किसी प्रोग्राम में मिले तो उन्होंने अपनी मम्मी को कहा कि ये मनोज तिवारी हैं। तो उन्हें लगा कि इतनी बड़ी स्टार उन्हें जानती हैं। यह सुनकर उन्हें बड़ा अच्छा लगा और यकीन हुआ कि यह भी गांव की एक भोली-भाली इंसान हैं।
बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
सपना को 'बिग बॉस 11' से लौटने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली। वह इन दिनों म्युजिक वीडियो में भी बिजी हैं। उनका कोई भी गाना यूट्यूब पर आता है तो वह धमाल ही मचा जाता है। वैसे सपना चौधरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। वह हिंदी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में नजर आएंगी। सपना के अलावा इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी अहम किरदार में नजर आएंगी। हालांकि सपना 'नानू की जानू' और 'वीरे की वेडिंग' फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं। लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही थीं।
Published on:
24 Sep 2018, 7:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.