1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपना चौधरी का शो हुआ कैंसल, दर्शकों ने किया जमकर बवाल, पुलिस मौके पर पहुंची

अपनी सुपर डांसिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली हरियाणा की सपना चौधरी राजधानी लखनऊ के स्मृति पार्क में आयोजित डांडिया फेस्टिवल में शिरकत कर अपने जलवे बिखेरने वाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Oct 2018, 11:52 PM IST

Sapna Chaudhary

Sapna Chaudhary

लखनऊ. अपनी सुपर डांसिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली हरियाणा की सपना चौधरी राजधानी लखनऊ के स्मृति पार्क में आयोजित डांडिया फेस्टिवल में शिरकत कर अपने जलवे बिखेरने वाली थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके चलते वहां जमकर ववाल हो गया। दर्शकों को जब सपना चौधरी के वहां न आने की खबर हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा व स्टेज पर पथराव करना भी शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी हत्याकांड part 2 से दहला फर्रुखाबाद, अब पुलिस ने भाजपा नेता के भाई को उतारा मौत के घाट, सपा ने किया बहुत बड़ा ऐलान

आयोजक भागे-

स्मृति पार्क में आयोजित डांडिया फेस्टिवल में सपना चौधरी के डांस का सभी को इंतजार था, लेकिन वह नहीं आई। बताया जा रहा है सपना चौधरी के शो के नाम पर आयोजकों द्वारा हुई लूट की गई है। कहा यह भी जा रहा है कि शो के लिए बिकने वाली VIP टिक्ट्स, जिनकी कीमत 2400 प्रति व्यक्ति थी, नहीं बिक पाई, जिससे आयोजक ज्यादा रुपए या यूं कहे कि सपना चौधरी के देने जिनता धन भी इकट्ठा नहीं कर पाए व वहां से भाग गए।

ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में सिपाहियों को मिली माफी, दी warning और वापस बुलाया ड्यूटी पर, मामले में हुआ बड़ा उलटफेर

स्टेज पर की पत्थरबाजी-

सपना चौधरी का शो कैंसल होने की सूचना पर लोगों ने खूब बवाल काटा। कुछ लोगों ने स्टेज पर पथराव और हंगामा भी शुरू हो कर दिया था। भारी अव्यवस्था के चलते एसपी व एडीएम को मौके पर बुलाया गया। दर्शकों ने अपने-अपने टिकट की पैसे रिफंड करने की मांग की। एसपी ने उनकी इस मांग का पूरे करने का आश्वासन दिया और महौल को काबू किया।

बताया जा रहा है असमंजस की स्थिति के बीच कुछ लोग देर रात तक स्मृति पार्क के चक्कर लगाते रहे। कुछ लोगों का उम्मीद थी कि सपना चौधरी अब भी स्मृति पार्क में आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश