लखनऊ

कौन हैं सपना यादव? काफिला रुकवाकर अखिलेश को कान की बाली देने के बाद से चर्चा में, जानिए पूरा मामला

Who is Sapna Gave Earring to Akhilesh Yadav: कानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला रुकवाकर अपनी कान की बाली देने की पेशकश करने वाली सपना यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। कौन हैं सपना यादव और उन्होंने ऐसा क्यों किया? जानिए पूरा मामला...
2 min read
Aug 20, 2026
Sapna Yadav, Akhilesh Yadav, Sapna Gave Earring to Akhilesh Yadav
जानिए कौन है सपना यादव (फोटो- पत्रिका)

SPPresident Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में BTC पास छात्रा सपना यादव ने नौकरी की मांग करते हुए अखिलेश यादव को अपने कान की बाली देने की पेशकश की थी। आइए जानते हैं कि आखिर सपना यादव कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया?

'6 साल से है रोजगार का इंतजार'

कानपुर देहात के पास बिल्हौर स्थित ककवन रोड कस्बे की रहने वाली सपना यादव इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सपना ने साल 2018 में अपनी BTC की ट्रेनिंग पूरी कर ली थी लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती न आने के कारण वह अभी तक बेरोजगार हैं। सपना के पिता एक शिक्षक के पद से रिटायर हो चुके हैं। उनकी एक बहन भी शिक्षक है जबकि भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। लगातार शिक्षक भर्ती न आने से सपना काफी हताश और परेशान चल रही हैं।

रास्ते में रुकवाया का काफिला

बीते 15 अगस्त को जब अखिलेश यादव रसूलाबाद के दौरे से वापस लौट रहे थे तब ककवन रोड पर सपना ने उनका काफिला रुकवा लिया। सपना ने अखिलेश यादव से संसद और विधानसभा में BTC अभ्यर्थियों की नौकरी का अहम मुद्दा उठाने की गुहार लगाई। बातचीत के दौरान जब सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार बनने पर ही इस मामले में कुछ किया जा सकता है तो सपना को लगा कि शायद अखिलेश यादव राजनीतिक या आर्थिक रूप से कुछ बेबस हैं।

अखिलेश यादव को देने लगी कान की बाली

अखिलेश यादव की बातें सुनकर सपना ने तुरंत अपने कान की बाली निकाली और उन्हें देने की कोशिश की। सपना का सोचना था कि इस बाली को बेचकर जो भी आर्थिक मदद मिलेगी वह चुनाव लड़ने और सरकार बनाने के काम आ सकती है। हालांकि अखिलेश यादव ने उनकी बाली लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने सपना को भरोसा दिलाया कि भविष्य में सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

रोजगार को लेकर सरकार से की अपील

सपना यादव किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं। प्रदेश की मौजूदा कानून-व्यवस्था को लेकर सपना का कहना है कि सरकार की कानून-व्यवस्था बिल्कुल ठीक है लेकिन युवाओं के लिए रोजगार भी जरूरी है। उनका मानना है कि समय पर सरकारी नौकरी न निकलने के कारण प्रदेश के होनहार युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। साथ ही शिक्षक भर्ती नहीं आने से उनके जैसे कई अभ्यर्थी परेशान हैं।

Also Read
View All
कौन हैं Gen Alpha? अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे, विरोध प्रदर्शन पर योगी सरकार ने DM और कमिश्नर को दिए निर्देश

‘स्कूलों में न शिक्षक, न पानी, न शौचालय’, मायावती बोलीं- बच्चों के हाथों में किताब की जगह आंदोलन क्यों? सरकार पर स्कूल बंद करने का लगाया आरोप

78 लाख से कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, फिर पूजा करने से रोका, BJP विधायक ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप

बच्चों ने सड़क पर उतरकर उठाई आवाज, अब यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DM खुद स्कूल पहुंचकर बच्चों से करेंगे सीधा संवाद

‘पुलिस की गोली हर बार घुटने के नीचे कैसे लग जाती है’, हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए श्रावस्ती में हुई मुठभेड़ की जांच सीबीआई को सौंपी