लखनऊ

Sarkari Job Vacancy 2024: यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पीसीएस ‘जे’ के 218 पदों पर बंपर भर्ती

Sarkari Job Vacancy 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में पीसीएस ‘जे’ के 218 पदों पर जल्द भर्ती होने वाली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2024, 3:22 PM IST
Sarkari Job Vacancy 2024

Sarkari Job Vacancy 2024: राज्य सरकार पीसीएस ‘जे’ के 218 पदों पर भर्ती कराने जा रही है। इनके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नियुक्ति विभाग ने प्रस्ताव भेज लोक सेवा आयोग से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) यानी पीसीएस ‘जे’ के 218 पदों पर भर्ती के लिए महानिबंधक उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा नियुक्ति विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश 18 दिसंबर 2020 के आधार पर पीसीएस ‘जे’ के पदों पर भर्ती का फैसला उच्च स्तर पर किया गया है। नियुक्ति विभाग द्वारा लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि नई भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले के आधार पर किया जाएगा।

218 में से अनारक्षित वर्ग के लिए हैं 90 पद

भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक पीसीएस ‘जे’ के 218 पदों पर कंपार्टमेंटल आरक्षण के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन भर्तियों में सबसे अधिक 90 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। इसके बाद 54 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं। अन्य पद अनुसूचित जाति,जनजाति के लिए है। नियुक्ति विभाग द्वारा लोक सेवा आयोग को भेजे प्रस्ताव में यह भी अनुरोध किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा केंद्र कार्मिक विभाग द्वारा तय की गई नीति के अनुसार किया जाए। केंद्र तय करते समय अभ्यर्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।