29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Poster War in UP: यूपी में पोस्टर वार जारी, अखिलेश यादव बने कृष्ण तो अर्जुन की भूमिका में राहुल गांधी

Poster War in UP: उत्तर प्रदेश में चल रहे पोस्टर वार में एक नया पोस्टर देखने को मिला है। इस पोस्टर में रथ पर सवार राहुल-अखिलेश रणभूमि में दिख रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 8 Nov 2024, 2:33 PM IST

Poster War in UP

Poster War in UP: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव विधानसभा के बीच सपा व भाजपा का पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगातार लगाए जा रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा नेता ने एक होर्डिंग लगाया है। इसमें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अर्जुन की भूमिका में हैं, जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव कृष्ण बने हैं।

अर्जुन की भूमिका में दिखे राहुल गांधी

समाजवादी छात्र सभा के महानगर प्रवक्ता आलोक सौरभ ने यह पोस्टर शहर में लगवाया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन और अखिलेश यादव को कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है। महाभारत का दृश्य और रथ पर सवार राहुल-अखिलेश रणभूमि में दिख रहे हैं। इसके अलावा इसमें कुछ गीता के श्लोक भी लिखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी एक साथ बने IPS, इन 22 अफसरों को योगी सरकार ने दिया प्रमोशन का गिफ्ट

'2027 में गठबंधन चुनाव जीतेगा'

इस होर्डिंग के बारे में आलोक सौरभ ने बताया कि प्रदेश में 2012 से 2017 तक जो विकास की लहर थी, वह दोबारा आनी चाहिए। कहा कि इस पोस्टर के जरिए विधानसभा चुनाव 2027 को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि सपा की सरकार में लोग खुशहाल थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सपा सरकार में विकास हुए। रोजगार मिला, वैसे ही सरकार फिर 2027 में बने। राहुल गांधी योद्धा की भूमिका में हैं। सारथी की भूमिका में अखिलेश हैं। हम लोग कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। 2027 में हमारा गठबंधन चुनाव जीतेगा।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच पोस्टर वार चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान के बाद सपा के लोग हर दिन पोस्टर जारी कर जवाब दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग