SBI Strike: एसबीआई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इससे बैंक शाखाओं के कामकाज और ग्राहकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
Bank Employees Strike Update: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते देशभर में एसबीआई की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
इस बीच बैंकिंग सेवाओं में संभावित बाधा को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे चेक क्लियरेंस, लोन, केवाईसी (KYC), नकद लेन-देन और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य जल्द से जल्द निपटा लें। हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक की डिजिटल सेवाएं- नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, YONO ऐप, UPI और ATM सेवाएं - सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ में एसबीआई कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अजय पांडे और महामंत्री डॉ. डीके सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
महामंत्री डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं कर रही है और हमें मजबूर होकर हड़ताल की राह अपनानी पड़ रही है।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से ये मांगें लंबित हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है।
डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 12 मई को डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (CLC), बैंक प्रबंधन और फेडरेशन पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया।
यदि हड़ताल होती है तो बैंक की ऑफ लाइन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज कई दिनों तक प्रभावित रह सकता है।
SBI ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी।
बैंकिंग विशेषज्ञों ने ग्राहकों को समय रहते जरूरी कार्य निपटाने की सलाह दी है।
प्रदर्शन में बैंक कर्मचारियों और संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हुए।
आदि नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों ने 14 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया। इसके अलावा 16 मई को सभी पदाधिकारी विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर कार्य करेंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हड़ताल लंबी चली तो इसका असर बैंकिंग व्यवस्था और आम ग्राहकों पर व्यापक रूप से दिखाई दे सकता है।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण उन पर लगातार कार्यभार बढ़ रहा है। कई शाखाओं में पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं, जिससे काम का दबाव और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।