
School Holidays in April: अप्रैल महीने में स्कूलों में बोर्ड के एग्जाम चलेंगे। वहीं इस दौरान इस महीने छुट्टियाँ भी पड़ेंगी। अप्रैल में छुट्टियों की बात करें तो इस महीने कुल सात छुट्टियाँ पड़ रही हैं। वहीं एक राम नवमी के रविवार को पड़ जाने के चलते एक छुट्टी खराब हो गयी। आपको बता दें कि अप्रैल में रामनवमी के अलावा तीन जो छुट्टियाँ हैं वो लगातार पड़ रही हैं। जैसे पहली छुट्टी 13 अप्रैल को बैसाखी की पड़ रही है वहीं फिर दूसरी छुट्टी अगले ही दिन यानि 14 अप्रैल को है अंबेडकर जयंती की है तो वहीं फिर इसके अगले ही दिन यानि 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। रामनवमी की छुट्टी 10 अप्रैल को पड़ रही है और इस दिन रविवार भी है। जिसके चलते रामनवमी की छुट्टी बेकार हो गयी।
अप्रैल में पडने वाली छुट्टियां
इसके अलावा अप्रैल महीने में चार रविवार भी पड़ रहे हैं। ये चार रविवार हैं -
बोर्ड परीक्षाओं के चलते 9वीं और 11 वीं की क्लास बंद
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं मार्च महीने की 24 तारीख से शुरू हैं जो 20 अप्रैल तक चलेंगी। इस दौरान 9वीं और 11वीं की कक्षाएं बंद रहेंगी। यानि 9वीं और 11वीं क्लास के बच्चों की छुट्टी रहेगी।