लखनऊ

School New Time Table: इस तारीख से स्कूलों के खुलने का बदल जाएगा समय, अब इतने बजे खुलेंगे स्कूल

सर्दी के मौसम की वजह से अभी तक स्कूल सुबह नौ बजे से संचालित किये जा रहे थे। लेकिन अब स्कूलों के समय में परिवर्तन होने वाला है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी माध्यमिक स्तर के स्कूलों में छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल से स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन हो जाएगा। जानिए क्या होगा नया टाइम टेबल
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2022, 2:35 PM IST
School New Time Table: इस तारीख से स्कूलों के खुलने का बदल जाएगा समय
School New Time Table: इस तारीख से स्कूलों के खुलने का बदल जाएगा समय

School Timings Change: मार्च महीने के शुरुआत से ही गर्मी के तेवर दिखने शुरू हो गये हैं। आलम ये है कि होली के त्यौहार के पहले ही तापमान 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं पहली अप्रैल से स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन हो जाएगा। 1 अप्रैल से स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 8 बजे से 8.15 बजे तक होगा। जबकि मध्यावकाश सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक रहेगी। स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन का यह समय उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी माध्यमिक स्तर के स्कूलों में छुट्टियों के कैलेंडर में पहले से ही तय कर दिया गया था। आपको बता दें कि सर्दी के मौसम की वजह से अभी तक स्कूल सुबह नौ बजे से संचालित किये जा रहे थे।

होली में चार दिन की रहेगी छुट्टी

वहीं होली के दौरान स्कूलों में तकरीबन चार दिन की छुट्टी रहेगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च को रविवार का अवकाश मिलेगा। वहीं इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे।

कोविड प्रोटोकाल का हो रहा पालन

कोरोना की तीसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गयी हो लेकिन स्कूलों में अभी कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन हो रहा है। सरकार ने अभी स्कूलों में कोविड नियमों में ढिलाई के कोई संकेत नहीं दिये हैं। जिसके चलते अभी स्कूलों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था से लेकर मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल में भी कोई छूट स्कूल प्रबंधन की तरफ से नहीं दी जा रही है।

Published on: