लखनऊ

UP Investor Summit 2018 : पीएम मोदी के आने से पहले ही इन्वेस्टर्स समिट में हड़कंप, गार्ड हुआ बेहोश, मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी

UP Investor Summit 2018 की सुरक्षा में लगा गार्ड हुआ बेहोश, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 12:10 PM IST
Gaurd unconscious in UP Investors Summit 2018
पीएम मोदी के आने से पहले ही इन्वेस्टर्स समिट में हड़कंप, गार्ड हुआ बेहोश, मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी

लखनऊ. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उद्यमियों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ , कई केंद्रीय मंत्रियों और बड़े उद्योगपतियों की उपस्थिति में इन्वेस्टर्स समिट 2018 का उद्घाटन करेंगे। लेकिन उद्घाटन से पहले ही वहां कुछ ऐसा हो गया जिससे हड़कंप मच गया। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन से पहले ही वहां एक गार्ड बेहोश हो गया। जानकारी के मुताबिक गार्ड लंबी ड्यूटी के चलते काफी थका हुआ था। गार्ड को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन सेक्टर में सबसे अधिक निवेश

इन्वेस्टर समिट से करीब 3 लाख करोड़ के निवेश की उम्मीद है। दो दिन में 30 दिन सेशन होंगे जिनमें से अधिकतर की अधयक्षता केंद्रीय मंत्री करेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों को निवेशकों को लुभाने का टारगेट दिया था। इसमें सबसे अधिक फोकस डिफेन्स क्षेत्र में था। अकेले इसमें करीब 1 लाख करोड़ निवेश होने की उम्मीद है। इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री को 5 हज़ार करोड़, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत क्षेत्र की विशेषता को बढ़ावा देना और एग्रीकलचर के साथ फ़ूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना सरकार की प्रथिमिक्ताओं में शामिल हैं। पर्यटन की दृष्टि से 10 हज़ार करोड़ के निवेश के साथ सरकार यूपी को पहला पर्यटन राज्य बनाना चाहती है।

निवेशकों की घर वापसी कराएंगे योगी

प्रधानमंत्री मोदी बड़े उद्योपतिओं से खुद रूबरू होंगे जबकि देश विदेश के कुल 200 सीईओ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। कहा जा रहा है कि इन सीईओ की घर वापसी कराना सीएम की प्राथमिकता होगी। दरअसल इनमें उन उद्योगपतियों को शामिल किया गया है जो यूपी छोड़कर दूसरी जगह बिजनेस कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इस दौर में उनको प्रदेश में बदले कानून व्यवस्था से लेकर निवेश के माहौल के बारे में बताया जाएगा।

कई डायवर्जन

समिट के दौरान रूट पर पड़ने वाल सभी स्कूल, दफ्तर और दुकानें खुली रहेंगी। सिर्फ प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से आईजीपी आने और उनके लौटते वक्त ही कुछ देर के लिए यातायात रोका जाएगा। किसी को भी समस्या न हो, इसके लिए कुछ रूट डायवर्जन किए गए हैं। लोहिया पथ से होकर पिकप ओवरब्रिज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। पिकप पुल ढाल तिराहे से आईजीपी की तरफ सामान्य यातायात पर रोक रहेगी। कठौता चौराहे से आईजीपी की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। न्यू हाईकोर्ट मोड़ से आईजीपी की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हेरीटेज पैराडाइज तिराहे से आईजीपी की तरफ यातायात नहीं जाएगा।

Updated on:
21 Feb 2018, 12:10 PM IST
Published on: