लखनऊ

सपा के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के ‘शत्रु’ ने अखिलेश की शान में पढ़े कसीदे, यशवंत बोले- इमरजेंसी जैसे हालात

यशवंत सिन्हा ने देश के हालातों को बदतर बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। महागठबंधन की जरूरत बताते हुए कहा कि अगर अब हम नहीं चेते तो बड़ी देर हो जाएगी...

2 min read
Oct 11, 2018
सपा के कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी के 'शत्रु', कहा- हम सब एक परिवार जैसे

लखनऊ. भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पहुंचे। राजधानी में दोनों की मौजूदगी ने सियासी सूबे का सियासी पारा गरमा दिया। कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने जहां अखिलेश यादव को राजनीति का उभरता सितारा बताया, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने देश के हालातों को इमरजेंसी से बदतर बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की जरूरत बताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर अब हम नहीं चेते तो बड़ी देर हो जाएगी।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अब जुमलेबाजी और खोखला वायदा नहीं चलेगा। बीजेपी में तानाशाही चल रही नोटबंदी फैसला पार्टी का नहीं था। नोटबंदी ने गरीबों की और जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। राफेल डील पर अब सरकार को जवाब देना ही होगा।

ये भी पढ़ें

योगी कैबिनेट की बैठक में 17 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानें- आपके लिये क्या है खास

बताया क्यों आया हूं लखनऊ
बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लखनऊ में जय प्रकाश नारायण जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने आया हूं, जिनसे प्रभावित होकर मैंने राजनीति में उतरने का मन बनाया था। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के कयासों पर वह स्पष्ट तो कुछ नहीं बोले, लेकिन भविष्य के संकेत जरूर दे दिये। उन्होंने कहा कि हम सब जयप्रकाश जी को मानने वाले लोग हैं। अखिलेश मुझे मौका दें या मैं अखिलेश को मौका दूं बात एक ही है। हम सब एक परिवार की तरह हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि मैं हर दल का प्रिय हूं। सभी लोग मुझे मानते हैं।

देश के सबसे मशहूर नेता हैं अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अखिलेश देश के सबसे मजबूत और मशहूर नेता हैं। वह देश की राजनीति का उभरता हुआ सितारा हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। महागबंधन को मीडिया का बनाया हुआ मिलन बताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आने वाले वक्त में तय होगा कि उनका महागठबंधन में क्या रोल होगा?

देश के हालात इमरजेंसी से बदतर : यशवंत सिन्हा
सपा के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के मौजूदा हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं। लोकतांत्रिक संस्थायें खतरे में हैं। लेकिन अगर हम मिलकर लड़े तो इस जंग को जीतेंगे। अगर अब नहीं चेते तो देश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें

रायबरेली रेल हादसे पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख, सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

Updated on:
11 Oct 2018 05:32 pm
Published on:
11 Oct 2018 04:27 pm
Also Read
View All