लखनऊ

शिवपाल यादव ने इस महिला को बनाया दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष, नए जिलाध्यक्षों की सूची भी की जारी

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में वह यूपी के हर जिले व क्षेत्र में अपनी टीम फैला रहे हैं।
2 min read
Oct 09, 2018
Shivpal Yadav
Shivpal Yadav

लखनऊ. समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में वह यूपी के हर जिले व क्षेत्र में अपनी टीम फैला रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने समाजवादी सेकुलर मोर्चा में कई नए पदाधिकारी घोषित किए। वहीं शिवपाल ने हैरान करने वाला ऐलान किया। अभी तक वे यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने में लगे थे, लेकिन अब उन्होंने यूपी से बाहर दूसरे राज्यों में भी अपने कदम फैलाने शुरू कर दिए हैं। इसमें मंगलवार को शिवपाल ने सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया।

शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर जर्रार हुसैन को नियुक्त किया है, तो वहीं कई महानगर और जिलों के जिला अध्यक्ष के भी उन्होंने ऐलान किए हैं। इसी के साथ शिवपाल ने नए नियुक्त पदाधिकारियों से जल्द ही अपने नए संगठन को तैयार कर जमीन पर उतारने के आदेश जारी किए हैं।

यह होंगे जिलाध्यक्ष-

फैजाबाद से समाजवादी सेकुलर मोर्चा का मंडल सह प्रभारी फूलचंद्र यादव को बनाया गया है। वहीं राजेश यादव को अमेठी, फरहत अब्बास को अम्बेडकरनगर, सुखराज यादव को सिद्धार्थनगर, लाखन सिंह कुशवाहा को जालौन-उरई, बीरेंद्र सिंह यादव को झांसी, गजराज सिंह ललितपुर, नासिर मियां (एडवोकेट) रामपुर, जगनायक यादव को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा पिछड़ वर्ग के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी रतन सिंह बघेल को दी गई है।

दिल्ली की मिली इन्हें जिम्मेदारी-

वहीं शिवपाल ने दिल्ली पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का प्रितिनिधित्व करने के लिए पूजा खन्ना को चुना है।समाजवादी सेकुलर मोर्चा दिल्ली प्रदेश की कमान पूजा खन्ना को हाथों में है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने 14 मंडल प्रभारियों और 51 जिलाध्यक्षों और कई फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के कई चेहरे शामिल थे।

Updated on:
09 Oct 2018 10:11 pm
Published on:
09 Oct 2018 09:29 pm
Also Read
View All
‘विश्‍वगुरु’ कहने वालों में संसद जाने का साहस नहीं, पवन खेड़ा बोले- सरकार जवाबदेही से बच रही, क्या भारत सच में स्वतंत्र है?

Atiq Ahmed Son Umar Parole: भाई को आखिरी बार देखने जेल से निकला उमर, 20 से ज्यादा जवानों के घेरे में प्रयागराज का सफर

Aishwarya Raj Singh RLD UP President: राजघराने से रिश्ता, TCS में नौकरी और अब RLD की यूपी कमान, कौन हैं ऐश्वर्य राज सिंह?

भाजपा ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारी घोषित किए: काशी की जिम्मेदारी रमेश सिंह को, गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय की जिम्मेदारी

पीडीए में ‘पी’ से पंडित करना SP का राजनीतिक छल, अखिलेश के ‘ब्राह्मण प्रेम’ पर मायावती ने पीडीए फॉर्मूले पर कसा तंज