माफिया मुन्ना सिंह के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी वसूलने के संबंध में लगभग 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में जेल से छूटे शातिर अपराधी जितेन्द्र सिंह मुन्ना को पुलिस ने इस बार कोतवाली नगर में कबरी गांव के प्रधान जेपी निषाद से पंजीकृत डॉक द्वारा पत्र भेजकर 10 लाख रुपये मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मुन्ना सिंह के ऊपर 2 किलो गांजा बरामदगी के मामले में अदालत से वारण्ट भी था। कोतवाली नगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 865 /18, धारा 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।