लखनऊ

शिवपाल यादव ने बताया महागठबंधन हुआ तो सपा का क्या होगा

महागठबंधन पर शिवपाल सिंह यादव ने कही ये बात..

2 min read
Aug 11, 2018
Shvpal Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इन दिनों सपा की मुख्य धारा से दूर ही दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में हुई सपा की कार्यकारिणी बैठक में भी वो शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन फिर भी जन समस्याओं को वो जरूर उठा रहे हैंं। गुरुवार को ही वो सीएम योगी से एनेक्सी में मिले थे जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनसे शिकायत भी की।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव-सीएम योगी के मुलाकात का बड़ा सच आया सामने, ये थी वजह

भाजपा पर बोला हमला-

वहीं आज एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी में बढ़े भ्रष्टाचार की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भष्टाचार 10 गुना बढ़ा है। ये कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। अपने निर्वाचित क्षेत्र जसवंतनगर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में कोई ऐसा थाना नहीं बचा है, जहां लूट ना हो रही है। हम जहाँ भी जाते हैं वहां पुलिस की शिकायत मिलती है। अनेक्सी में सीएम योगी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि उनसे हमने भ्रष्टाचार की शिकायत की है। इस सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। यूपी में फर्ज़ी एनकाउंटर हो रहे हैं।

महागठबंधन पर बोले शिवपाल-

शिवपाल यादव ने इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपने रिश्ते व 2019 चुनाव के लिए महागठबंधन पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ एक मंच पर आने को मैं तैयार हूं। हो सकेगा तो हम मंच में पीछे भी चलने को राजी हैं। उन्होंने कहा कि मैं सपा के लिए ही चुनाव प्रचार में जुटा हुआ हूँ। अखिलेश से अपने रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा अखिलेश यादव से कोई निजी विवाद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन से सपा को लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ा फायदा होगा। चुनाव के बाद ही महागठबंधन में पीएम के नाम का एलान होगा।

ये भी पढ़ें

इस बड़े मामले को लेकर शिवपाल यादव ने सीएम योगी से की मुलाकात, बातचीत के बाद कहा ये
Updated on:
11 Aug 2018 07:25 pm
Published on:
11 Aug 2018 07:05 pm
Also Read
View All