लखनऊ

…तो क्या राजनीति छोड़ देंगे आहत शिवपाल यादव? भावुक होकर दिया बड़ा बयान

परिवार की एकता कायम रहे इसके लिए किसी भी तरह का समर्पण को तैयार हूं, नम आखों से बोले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव

2 min read
Nov 23, 2019
Shivpal Yadav
शिवपाल यादव ने कहा कि परिवार की एकता लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं

लखनऊ. 22 नवम्बर को शिवपाल यादव ने इटावा के सैफई गांव में धूमधाम से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन से दो दिन पहले उन्होंने परिवार में एका के दावे करते हुए कहा था कि नेता जी के जन्मदिन पर पूरा परिवार एक साथ बैठेगा। लेकिन, हुआ इसके उलट। शुक्रवार को सैफई के चांदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम मुलायम-अखिलेश तो दूर परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। इससे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल बेहद आहत दिखे। नम आंखों से उन्होंने कहा कि परिवार की एकता कायम रहे इसके लिए वह अपनी तरफ से किसी भी तरह का समर्पण करने के लिए तैयार है। नेता जी और अन्य लोग कहें तो वह सक्रिय राजनीति छोड़ने को तैयार हैं, सिर्फ कार्यकर्ता बनकर ही काम करेंगे।

शिवपाल यादव ने कहा कि परिवार की एकता लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। कहा कि मैंने हमेशा ही नेताजी की बात को माना है। लेकिन, जिन लोगों ने नेता जी की बात गिराई, वह आज भी उन्हीं की बात मान रहे हैं। बताया कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े कई लोगों ने हमसे कहा था कि अगर भतीजा बात नहीं मान रहा है तो आप ही झुक जाओ। मैंने सबकी बात मानी और नेता जी के जन्मदिन पर परिवार में एकता की अपील की।

परिवर्तन के लिए त्याग-संघर्ष करना ही पड़ेगा
शिवपाल यादव ने कहा कि अगर देश में परिवर्तन लाना है तो त्याग और संघर्ष करना ही होगा। यही सब करके नेता जी ने समाजवादी पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया। कहा कि नेता जी तो अब तक प्रधानमंत्री भी बन जाते, लेकिन उनकी भूल समझा या फिर गलती, वह पीएम नहीं बन सके। शिवपाल यादव ने कहा कि एक कहावत है अगर आप बिजनेस कर रहे हों और मुनीम को मालिक बना देगे तो भट्टा बैठेगा ही।

Updated on:
23 Nov 2019 02:48 pm
Published on:
23 Nov 2019 02:41 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो