लखनऊ

UP SIR Update: ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं तो कैसे मिलेगा वोटिंग का अधिकार; सभी 75 जिलों में से कहां कितने नाम कटे?

UP SIR Update: ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं तो वोटिंग का अधिकार कैसे मिलेगा? जानिए यूपी के सभी 75 जिलों में से कहां कितने नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं?
2 min read
Jan 07, 2026
sir update form 6 figures surpass 1 lakh samajwadi party held seat sees highest number of new voters
SIR Update: फॉर्म-6 का आंकड़ा पौने 2 लाख पार; (photo-patrika)

UP SIR Update: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता शामिल हैं, जो पहले की संख्या 15.44 करोड़ के मुकाबले करीब 2 करोड़ 89 लाख कम है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि SIR प्रक्रिया के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 27 अक्टूबर को जारी मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता दर्ज थे। ड्राफ्ट सूची में सत्यापन के दौरान लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हो सके हैं।

SIR Update: किस जिले में कितने नाम कटे

क्रमजिलाकटे वोटप्रतिशत (%)
1सहारनपुर4,32,53416.37
2मुजफ्फरनगर3,44,21716.29
3मेरठ6,65,63524.65
4गाजियाबाद8,18,13928.83
5बुलन्दशहर4,03,36915.14
6गौतम बुद्ध नगर4,47,47123.98
7बागपत1,77,29918.15
8आगरा8,36,94323.25
9अलीगढ़5,20,18918.60
10मथुरा3,73,79319.19
11फिरोजाबाद3,44,75218.13
12मैनपुरी2,26,87516.17
13एटा2,20,42616.80
14हाथरस1,89,61616.30
15बरेली7,14,75320.99
16बदायूं4,92,99520.39
17शाहजहांपुर5,03,92221.76
18पीलीभीत1,99,77213.61
19मुरादाबाद3,87,61115.76
20रामपुर3,21,57118.29
21बिजनौर4,27,15915.53
22अमरोहा1,81,17713.22
23कानपुर नगर9,02,14825.50
24कानपुर देहात2,03,95715.26
25इटावा2,33,01818.95
26फर्रुखाबाद2,90,82420.80
27कन्नौज2,78,09521.57
28औरैया1,58,05515.36
29प्रयागराज11,56,30524.64
30फ़तेहपुर3,15,46816.32
31प्रतापगढ़5,00,10919.81
32कौशांबी2,19,69818.00
33झांसी2,19,61213.92
34ललितपुर95,4479.95
35जालौन2,12,05916.34
36हमीरपुर90,56010.78
37महोबा85,35212.42
38बांदा1,75,42113.00
39चित्रकूट1,00,09213.67
40वाराणसी5,73,20318.18
41जौनपुर5,89,54316.51
42गाजीपुर4,08,68913.85
43चंदौली2,30,08615.45
44मिर्जापुर3,42,76117.94
45सोनभद्र2,51,96417.93
46भदोही2,06,32016.73
47आजमगढ़5,66,60615.25
48मऊ3,00,22317.52
49बलिया4,55,97618.16
50गोरखपुर6,45,62517.61
51महाराजगंज3,01,02215.11
52देवरिया4,14,79917.22
53कुशीनगर5,02,64018.65
54बस्ती2,98,28715.70
55सिद्धार्थनगर3,98,90020.33
56संत कबीर नगर2,66,87019.96
57लखनऊ12,00,13830.04
58उन्नाव4,07,17117.51
59रायबरेली3,48,86216.35
60सीतापुर6,23,77219.55
61हरदोई5,44,68218.04
62खीरी (लखीमपुर)5,05,80217.50
63गोंडा4,69,63718.40
64बहराइच5,41,32820.44
65बलरामपुर4,11,20025.98
66श्रावस्ती1,34,99216.51
67अयोध्या3,35,74217.69
68सुल्तानपुर3,16,94717.19
69बाराबंकी3,73,15416.00
70अम्बेडकर नगर2,58,54713.82
71कासगंज1,72,23816.28
72अमेठी2,67,24118.60
73हापुड़2,57,90322.30
74शामली1,63,45816.75
75संभल3,18,60120.29

6 फरवरी तक दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, उसमें सुधार कराने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिणवा ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सत्यापन के दौरान 46.23 लाख मतदाता (करीब 2.99 प्रतिशत) मृत पाए गए। वहीं 2.57 करोड़ मतदाता (लगभग 14.06 प्रतिशत) ऐसे रहे, जो या तो स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर चले गए थे या फिर प्रमाणन प्रक्रिया के समय उपलब्ध नहीं थे।

इसके अलावा 25.47 लाख मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, जिसमें प्रदेश के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कैसे करें नाम चेक?

स्टेपप्रक्रिया
स्टेप 1ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम जांचने के लिए https://voters.eci.gov.in पर जाएं
स्टेप 2राज्य, पोलिंग स्टेशन नंबर और पोलिंग स्टेशन का नाम दर्ज करें
स्टेप 3अपना पूरा नाम भरें
स्टेप 4अपने पिता/माता/अभिभावक का पूरा नाम दर्ज करें
स्टेप 5जिले का नाम चुनें और अपनी आयु दर्ज करें
स्टेप 6संबंधित विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) दर्ज करें
स्टेप 7वोटर आईडी का सीरियल नंबर दर्ज करें

ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं तो कैसे मिलेगा वोटिंग का अधिकार?

अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिन मतदाताओं को सूची में अज्ञात या लापता के रूप में दर्शाया गया है, वे अपना नाम शामिल कराने के लिए 2003 की SIR मतदाता सूची में शामिल होने का प्रमाण या फिर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 वैध दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में शामिल नामों पर आपत्ति जताने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। बता दें कि वे सभी नागरिक जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।

Updated on:
07 Jan 2026 10:42 am
Published on:
07 Jan 2026 10:42 am